लाइव न्यूज़ :

जम्मू में बस स्टैंड पर हमला, ग्रेनेड अटैक में 1 व्यक्ति की मौत, 28 घायल

By स्वाति सिंह | Updated: March 7, 2019 13:37 IST

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से किया गया हमलापुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, जांच जारी

जम्मू के बस स्टैंड पर गुरुवार को हुए ग्रैनेड हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 28 लोग घायल हो गये हैं। धमाके की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है। जम्मू के आईजी एमके सिन्हा ने एएनआई को बताया कि ग्रेनेड से हमला हुआ है इसमें लगभग 28 लोगों के घायल हुए हैं। सभी को घायल व्यक्तियों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

फिलहाल इस पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। एमके सिन्हा ने इस धमाके के बारे में जानकारी देते हुए कहा, यह ग्रेनेड धमाका था। इससे 18 लोग घायल हुए हैं और सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।'

पुलवामा आतंकी हमला और फिर भारत के एयर स्ट्राइक के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में लगाकार आतंकी घटनाओं की खबरें आ रही हैं। भारत के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की थी, जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बना हुआ है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था।इसके अगले दिन पाकिस्तान और भारत के बीच हवाई संघर्ष में मिग 21 गिर गया था और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें शुक्रवार को भारत को सौंपा गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह