लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सात राजनीतिक दलों के गठबंधन पीपुल्स अलायंस की रणनीति से सदमे में भाजपा, सबसे बड़ी चुनौती जिला परिषद चुनाव

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 12, 2020 13:18 IST

पीपुल्स अलायंस ने इन चुनावों में सांझा उम्मीदवार मैदान में उतारने की घोषणा कर भाजपा के के पांव तले जमीन खिसका दी है। पीपुल्स अलायंस को कांग्रेस भी समर्थन दे रही है जबकि अंदरखाने से पैंथर्स पार्टी भी।

Open in App
ठळक मुद्देपरेशानी के आलम में प्रदेश भाजपा को सबसे बड़ी चुनौती जिला परिषद के चुनावों में मिलने वाली है।पीपुल्स अलायंस के समर्थन में खड़े होने लगे हैं जिन्हें लगता है कि भाजपा ने अपने वायदे पूरे नहीं किए और उन्हें धोखे में रखा। जम्मू के लोगों को भाजपा से शिकायत है कि उसने कश्मीरियों को खुश करने की खातिर जम्मू के लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया।

जम्मूः सात राजनीतिक दलों के गठबंधन पीपुल्स अलायंस के रणनीतिक कदमों से सबसे अधिक परेशान प्रदेश भाजपा है। उसकी परेशानी कश्मीर के साथ-साथ जम्मू के भी एक अच्छे खासे वर्ग द्वारा पीपुल्स अलायंस व उसकी नीतियों को समर्थन दिए जाने की है।

इसी परेशानी के आलम में प्रदेश भाजपा को सबसे बड़ी चुनौती जिला परिषद के चुनावों में मिलने वाली है। पीपुल्स अलायंस ने इन चुनावों में सांझा उम्मीदवार मैदान में उतारने की घोषणा कर भाजपा के के पांव तले जमीन खिसका दी है। पीपुल्स अलायंस को कांग्रेस भी समर्थन दे रही है जबकि अंदरखाने से पैंथर्स पार्टी भी।

ऐसे जम्मू के कई गुट भी अब डा फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाले पीपुल्स अलायंस के समर्थन में खड़े होने लगे हैं जिन्हें लगता है कि भाजपा ने अपने वायदे पूरे नहीं किए और उन्हें धोखे में रखा। यह सच है कि जम्मू के लोगों को भाजपा से शिकायत है कि उसने कश्मीरियों को खुश करने की खातिर जम्मू के लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया। माना कि जम्मूवासी जमीन की खरीद फरोख्त पर बनाए गए कानून का प्रत्यक्ष विरोध नहीं कर रहे, पर वे पीपुल्स अलायंस को इसके प्रति समर्थन देकर अपना विरोध जरूर जता रहे हैं।

ऐसे में भाजपा की परेशानी उन नेताओं को पार्टी में थामे रखने की भी है जो पिछले एक साल के दौरान अपनी जमीन को थामने की खातिर भाजपा के साथ चल पड़े थे और अब सात से अधिक राजनीतिक दलों के एक झंडे तले आ जाने के बाद वे अपने अपने दलों में वापस लौटने लगे हैं। याद रहे कांग्रेस, पीडीपी तथा नेकां के कई नेता भाजपा और अपनी पार्टी में चले गए थे।

उन्होंने अब अपने अपने पुराने दलों में वापस लौटने के लिए जमीन तैयार करनी आरंभ कर दी है। राजनीतिक पंडित भी मानते हैं कि इतने राजनीतिक दलों का एकसाथ आना भाजपा के लिए भारी साबित हो सकता है। इसका कश्मीर में उस पर जबरदस्त प्रभाव पड़ेगा पर भाजपा को कश्मीर में पड़ने वाले प्रभाव की चिंता नहीं है क्योंकि वह कश्मीर में अपने आप को कभी भी ज्यादा मजबूत नहीं मान पाई। पर जम्मू में दिखने जा रहे असर से बचने की खातिर वह हाथ पांव जरूर मारने लगी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीउमर अब्दुल्लाफारूक अब्दुल्लामहबूबा मुफ़्तीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो