लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान, लश्कर के टॉप कमांडर सहित दो आतंकी ढेर; तीन जवान और एक नागरिक जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 21, 2022 12:59 IST

बारामुला में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इसमें एक आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर यूसुफ कांतरु के तौर पर हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देलश्कर-ए- तैयबा का टॉप कमांडर यूसुफ कातंरु मारा गया, एक और आतंकी के मारे जाने की खबर।बारामुला में गुरुवार तड़के से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन और आतंकियों के छुपे होने की आशंका है।बारामुला जिला के मालवा इलाके में चल रहा ऑपरेशन, सेना के तीन जवान भी घायल।

जम्मू: बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार तड़के मुठभेड़ में लश्कर-ए- तैयबा का टॉप कमांडर यूसुफ कांतरु मारा गया है। मारा गया कमांडर कांतरु बीते माह बडगाम में एक पुलिस एसपीओ और उसके भाई की हत्या में भी शामिल था। वह पिछले 22 साल से आतंकी गतिविधियों में एक्टिव था।

कांतरु दो बार सरेंडर भी किया था पर फिर से आतंकियों के साथ शामिल हो गया था। कांतरु के अलावा एक और आतंकी भी मारा गया है। बताया जाता है कि सुरक्षा बलों ने अभी 3 और आतंकियों को घेरा हुआ है जिनसे मुठभेड़ चल रही है।

मुठभेड़ में तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बारामुला जिला के मालवा इलाके में गत देर रात सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद किए गए तलाशी अभियान के दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग करना शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों के छिपने वाले ठिकाने पर फायरिंग की। 

दोनों ओर से जारी फायरिंग के दौरान अभी तक तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों को दो आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"