लाइव न्यूज़ :

एलओसी से सटे पुंछ में बारिश के बीच सैन्य वाहन पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, पांच जवान शहीद, एक जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 20, 2023 21:20 IST

सेना और पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, जो पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है। घटना के फुटेज में जलते ट्रक के बगल में सड़क पर पड़े सैनिकों के अधजले शव दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोग और कुछ सैन्यकर्मी आग बुझाते हुए नजर आए।इलाके की घेराबंदी करते हुए राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकवा दी। 

जम्मूः एलओसी से सटे पुंछ जिले के भिम्बर गली इलाके में आज एक सैन्य वाहन पर बारिश के बीच आतंकियों ने हथगोले दागे। इस हादसे में वाहन में आग लगने से पांच सैनिक शहीद हो गए। सेना प्रवक्ता ने इन मौतों की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमलावर आतंकियों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान छेड़ा गया है।

भारी बारिश और धुंधलके का फायदा उठाते हुए आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया।

सेना प्रवक्ता ने देर शाम को इसकी पुष्टि की कि आतंकवाद रोधी अभियान में जुटे राष्ट्रीय रायफल्स के पांच जवान आतंकियों द्वारा किए गए हमले के कारण शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि यह हमला संभवत ग्रनेडों द्वारा किया गया था, जिसके कारण वाहन में आग लग गई और पांच जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान अभी भी जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है।

उत्तरी कमान मुख्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अपराह्न तीन बजे के करीब राजौरी सेक्टर में भीम्बर गली और पुंछ के बीच सेना के एक वाहन पर भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी की। आतंकवादियों द्वारा संभवत: ग्रेनेड के इस्तेमाल के कारण वाहन में आग लग गई।’’

सेना ने कहा कि सभी पांचों जवान राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे। बयान में कहा गया है कि आतंकियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है और अन्य विवरण का पता लगाया जा रहा है।

इससे पूर्व, जम्मू में रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि पुंछ जिले में भीम्बर गली से संगीओत की ओर जाते समय सेना के एक वाहन में आग लगने से जवानों की मौत हो गई। सेना और पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, जो पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है।

पहले यह अंदेशा था कि  क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरी होगी लेकिन जुटाए गए सबूतों से यह साबित हो गया है कि आतंकियों ने खराब मौसम में मौके का फायदा उठाते हुए इस सैन्य वाहन पर ग्रनेडों से हमला किया था जिस कारण वाहन में तत्काल भयानक आग लग गई।

शहीद होने वाले जवान इस हमले का जवाब नहीं दे पाए थे। उन्होंने बताया कि एक जवान अभी भी गंभीर स्थिति में है जिसका इलाज चल रहा है और अतिरिक्त सैनिकों ने क्षेत्र को चारों ओर से घेरे में ले लिया है ताकि हमलावर आतंकियों या उनके समर्थकों को मार गिराया जा सके।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम