लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Assembly Elections: पीडीपी सिर्फ सीट शेयरिंग के लिए गठबंधन नहीं करेगी, महबूबा मुफ्ती ने कहा- हमारा एजेंडा जम्मू-कश्मीर की समस्या को सुलझाना है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 24, 2024 16:23 IST

Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस मिल कर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर अब पूर्ण राज्य नहीं है और केंद्र शाषित प्रदेश में 2014 के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देPDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया हैकहा है कि किसी भी से गठबंधन सिर्फ एजेंडे को केंद्र में रखकर किया जाएगामहबूबा मुफ्ती ने कहा है कि पीडीपी सिर्फ सीट शेयरिंग के लिए गठबंधन नहीं करेगी

Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी से गठबंधन सिर्फ एजेंडे को केंद्र में रखकर किया जाएगा। महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि पीडीपी सिर्फ सीट शेयरिंग के लिए गठबंधन नहीं करेगी।

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "गठबंधन और सीट शेयरिंग बहुत दूर की बात है। अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस हमारा एजेंडा अपनाने के लिए तैयार हैं, तो हम कहेंगे कि उन्हें सभी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए, हम उनके पीछे चलेंगे क्योंकि मेरे लिए कश्मीर की समस्या को सुलझाना किसी भी चीज़ से ज़्यादा महत्वपूर्ण है... जब हमने पहले भी गठबंधन किया, तो हमारा एक एजेंडा था, जब हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया, तो हमारा एक एजेंडा था जिस पर वे सहमत थे लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन एजेंडे पर नहीं हो रहा है, यह सीट शेयरिंग पर हो रहा है। हम ऐसा कोई गठबंधन नहीं करेंगे जिसमें केवल सीट शेयरिंग की बात हो। गठबंधन एजेंडे पर होना चाहिए और हमारा एजेंडा जम्मू-कश्मीर की समस्या को सुलझाना है।"

PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने कहा, "हम कहना चाहते हैं कि हम 200 यूनिट तक मुफ़्त बिजली देंगे, हम पानी पर टैक्स खत्म करना चाहते हैं, पानी के लिए मीटर नहीं होने चाहिए। जिन गरीबों के घर में 1 से 6 लोग हैं, उनके लिए हम मुफ़्ती मोहम्मद सईद योजना फिर से लागू करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें मिलने वाला चावल और राशन पर्याप्त नहीं है, इसलिए हम गरीबों को साल में 12 सिलेंडर देंगे... हम वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि जैसी सामाजिक सुरक्षा को दोगुना करेंगे..."

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "हमारे लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है, चाहे वह निगम चुनाव हो, पंचायत चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हो क्योंकि यह हमारे लिए जम्मू कश्मीर की समस्याओं को हल करने का एक रास्ता है, चाहे वह विकास के बारे में हो या रोजगार के बारे में हो, यह एक रास्ता है, इसलिए हम इसे अनावश्यक नहीं मानते हैं।"

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस मिल कर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। जम्मू-कश्मीर अब पूर्ण राज्य नहीं है और केंद्र शाषित प्रदेश में 2014 के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं।

राज्य की 90 विधानसभा सीटों वाले जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों में होंगे।  18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। नए परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में अब कुल सीटें 90 हैं। जम्मू रीजन में अब 43 सीटें हैं। कश्मीर क्षेत्र में अब 47 सीटें हैं।

जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं। मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरविधानसभा चुनावकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप