लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ मुठभेड़ में सेना का एक और अधिकारी शहीद, दो जवान जख्मी, तीन दिनों से आतंकियों का कर रहे थे पीछा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 14, 2021 22:20 IST

मुठभेड़ के बीच जम्मू पुंछ हाइवे को बंद कर दिया गया है। सेना का दावा है कि गुरुवार को 2 से 3 आतंकी भी मारे गए हैं पर उनके शव फिलहाल हाथ नहीं आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ में आतंकियों से मुठभेड़ में गुरुवार देर शाम सेना का एक अधिकारी शहीद।मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ आतंकियों के उसी दल के साथ हो रही है जिन्होंने सोमवार को हमला किया था।सेना तीन दिनों से इन आतंकियों का पीछा करने के साथ ही उनकी तलाश कर रही है।

जम्मू: पुंछ में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में गुरुवर देर शाम सेना का एक और अधिकारी शहीद हो गया जबकि दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह मुठभेड़ आतंकियों के उसी दल के साथ हो रही है जिनके हमले में इस सोमवार को सेना के एक अधिकारी समेत 5 जवान शहीद हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि सेना तीन दिनों से इन आतंकियों का पीछा करने के साथ ही उनकी तलाश कर रही है और गुरुवार देर शाम उनसे फिर सामना हुआ।

सेना का दावा है कि गुरुवार को 2 से 3 आतंकी मारे गए हैं पर उनके शव फिलहाल हाथ नहीं आये थे। इस कारण मौतों की पुष्टि नहीं हो पाई है। मुठभेड़ के बाद जम्मू पुंछ हाइवे को बंद कर दिया गया है।

पुंछ में पहले शहीद हुए थे 5 जवान

पुंछ जिले में आतंकवाद निरोधी अभियान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक ‘जूनियर कमीशंड अधिकारी’ (जेसीओ) सहित पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। 

अधिकारियों ने बताया था कि नियंत्रण रेखा पार कर यहां आए आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरनकोट में डेरा की गली (डीकेजी) के पास एक गांव में तड़के अभियान शुरू किया गया था। 

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर भारी गोलीबारी की जिससे एक जेसीओ और चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान पास के एक सैन्य अस्पताल में सभी पांच सैनिकों की मौत हो गई।

शहीद जवानों में नायब सूबेदार (जूनियर कमिशंड अधिकारी) जसविंदर सिंह, नायक मनदीप सिंह, सिपाही गज्जन सिंह, सराज सिंह और वैशाख एच शामिल हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच