लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः किश्तवाड़ जिले में एक और हादसा, यात्रियों से भरी बस चिनाब नदी में गिरी, 11 लोगों की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 21, 2018 10:49 IST

बताया जा रहा है कि हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के मारे जाने की आंशका है। बस में सवार यात्री अभी चल रही माचैल यात्रा में शामिल होने पद्दार घाटी जा रहे थे।

Open in App

श्रीनगर, 21 अगस्तः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक और सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक बच्चे को छोड़कर 11 लोगों के मारे जाने की सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद का कहना है कि किश्तवाड़ जिले में यात्रियों से भरी बस चिनाब नदी में पलट गई है, जिसमें केवल एक पांच साल का बच्चा बचा है। 

बताया गया है कि हादसे में करीब 11 लोगों की माैत हो गई है। वहीं घायल पांच साल के बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बस में सवार यात्री अभी चल रही माचैल यात्रा में शामिल होने पद्दार घाटी जा रहे थे।वहीं, आपको बता दें, बीते दिन किश्तवाड़ जिले में ही डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग पर भारी भूस्खलन की चपेट में दो वाहन आ गए थे, जिसमें एक पुलिस कर्मी समेत सात लोगों की मौत हो गई थी और 12 अन्य घायल हो गए थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्दर कुमार गुप्ता ने बताया था कुल्लीगाड में सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर पहाड़ी से नीचे गिरे पत्थर और मलबे की चपेट में एक मिनी बस और एक कार आ गई। बचाव अभियान की अगुवाई करने वाले गुप्ता ने बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हुई है और 12 अन्य घायल हो गए हैं।

बताया गया किचार मृतकों की पहचान केवल कुमार, आकांक्षा देवी, अमर सिंह और मोहम्मद हुसैन के तौर पर हुई है। जिला विकास आयुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये के अनुग्रह राशि का ऐलान किया था।

टॅग्स :सड़क दुर्धटनाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर