लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंचा नवविवाहित दंपति

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 18, 2019 10:11 IST

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

Open in App

जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में पोलिंग बूथ पर गुरुवार सुबह खुशनुमा नजारा देखने को मिला जब एक नवविवाहित जोड़ा वोटिंग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा। दूल्हा और दुल्हन पूरी तरह शादी के परिधान में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू कश्मीर में धीमा प्रतिदान प्रतिशत को देखते हुए ऐसी पहल मतदाताओं को प्रोत्साहित कर सकती है। देश के अन्य हिस्सों से वोटिंग की अजीबो-गरीब तस्वीरें सामने आ रही हैं। बिहार के भागलपुर में एक 90 वर्षीय महिला गोद में सवार होकर वोट डालने पहुंची।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर में ही 80 वर्षीय महिला जोगिंदरो देवी भी अस्पताल से वोट डालने आई। कठुआ जिला अस्पातल में उनका इलाज चल रहा है। वोट डालने के बाद वो वापस अस्पताल चली जाएंगी।

मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के क्रम में सर्च इंजन गूगल ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को भी डूडल बनाया। यह डूडल भी पहले चरण में बनाए डूडल की तरह ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है। मतगणना 23 मई को होगी।

सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक असम में 9.51 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में .99 प्रतिशत, कर्नाटक में 1.14 प्रतिशत, महाराष्ट्र में .85 प्रतिशत, मणिपुर में 1.78 प्रतिशत, ओडिशा में 2.15 प्रतिशत, तमिलनाडु में .81 प्रतिशत, त्रिपुरा में 0 प्रतिशत, यूपी में 3.99 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में .55 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 7.75 प्रतिशत, पुडुचेरी में 1.62 प्रतिशत वोटिंग के आंकड़े मिल रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीरजम्मू और कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?