लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: जम्मू क्षेत्र में आग से इमारत ढही, बचाव कार्य जारी 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2020 08:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देदमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह चार बजकर 48 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी।इमारत के ढहने से दमकल विभाग के पांच कर्मी सहित कई लोग मलबे में फंस गए।

जम्मू में तालाब तिल्लो इलाके में एक इमारत के ढह जाने से कल रात लगभग तीन बजे आग लग गई थी। फायर टेंडरों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है, अभी भी बचाव अभियान जारी है। आग से इमारत ढहने के बाद बचाव टीम ने वहां से छह लोगों को बाह निकाल लिया है और तीन लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फिलहाल किसी के मौत और हताहत होने की सूचना नहीं है। खबर में अधिक जानकारी के लिए इंतजार है। 

अधिकारियों ने बताया कि गोलेपुल्ली स्थित इमारत के भूमितल पर आराघर था। इसके ढहने से दमकल विभाग के पांच कर्मी सहित कई लोग मलबे में फंस गए। उन्होंने बताया कि दो अधिकारियों और एक नागरिक को मलबे से निकाल लिया गया और तीन अन्य अधिकारियों को वहां से निकालने की कोशिश जारी है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्हें सुबह चार बजकर 48 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी और बचाव कार्य के दौरान करीब साढ़े पांच बजे अचानक इमारत ढह गई। अधिकारी ने बताया कि मलबे में किसी अन्य नागरिक के दबे होने की जानकारी फिलहाल नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब