लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा और बडगाम में 12 घंटे में मारे गए 5 आतंकी, जैश से जुड़ा जाहिद वानी भी शामिल

By विनीत कुमार | Updated: January 30, 2022 08:26 IST

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों के अनुसार उन्होंने दो अलग-अलग मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस की ओर से ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा और बडगाम जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए आतंकी।मुठभेड़ के दौरान पुलवामा में 4 आतंकी मारे गए, बडगाम में लश्कर-ए-तैयाब से जुड़ा एक आतंकी मारा गया।

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का एक कमांडर भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार दोनों मुठभेड़ पुलवामा और बडगाम जिले में हुए। मुठभेड़ में पुलवामा में चार जबकि बडगाम में एक आतंकी मारा गया। दोनों जगह मुठभेड़ शनिवार शाम से शुरू हुई थी।

पुलिस की ओर से एक ट्वीट में कहा गया, 'पाकिस्तान समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर और जैश के 5 आतंकवादी पिछले 12 घंटों में दो मुठभेड़ में मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर आतंकवादी जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी है। हमारे लिए यह बड़ी सफलता है।'

पुलिस के अनुसार पुलवामा में मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं और सर्च अभियान अभी जारी है। वहीं, बडगाम में मारे गए एक आतंकी से एके-56 रायफल बरामद हुई है। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। बडगाम का मुठभेड़ चरार-ए-शरीफ इलाके में चल रहा था। वहीं, पुलवामा में मुठभेड़ नैरा इलाके में हुआ। इससे पहले पिछले महीने घाटी में एक दर्जन से अधिक मुठभेड़ों के दौरान 22 आतंकवादी मारे गए थे।

बता दें कि शनिवार को ही जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी को अनंतनाग के बिजबेहरा के तबला इलाके में हसनपोरा स्थित उनके आवास के पास आतंकवादियों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गनी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादीजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए