लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: तीन मुठभेड़ में 12 आतंकवादी ढेर, तीन सैनिक शहीद, जानें अब तक की अपडेट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 1, 2018 23:22 IST

शनिवार रात पहले दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। वहीं रविवार तड़के शोपियाँ में दो जगहों पर मुठभेड़ हुई।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में पिछले 20 घंटे में तीन मुठभेड़ो में 12 आतंकवादी मारे गये हैं। मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गये हैं और दो आम नागरिक भी मारे गये हैं। दक्षिण कश्मीर के शोपियाँ में दो जगहों पर और अनंतनाग में एक जगह पर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। रविवार (एक अप्रैल) को जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ में हुई मुठभेड़ में सात आतकंवादी मारे गये। ये मुठभेड़ शोपियाँ के द्रागद में हुई। रविवार सुबह की शोपियाँ के कछडूरा में भी सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई। शनिवार-रविवार की दम्यानी रात को अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक पकड़ा गया।  सेना के प्रवक्ता के अनुसार मारे गए आतंकवादियो में वो दो आतंकवादी भी शामिल हैं जिन्होंने भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाद की हत्या की थी। जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि एनकाउंटर के करीब आम लोगों के प्रदर्शन से चार लोगों की मौत हो गई।

 सुरक्षाबलों को शनिवार (31 मार्च) को देर रात आतंकवादियों के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी को तो वो जवाब में गोलीबारी करने लगे। अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक अन्य गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकवादी की पहचान रऊफ अहमद के रूप में हुई है। रऊफ अहमद पिछले महीने ही आतंकवादियों गिरोह में शामिल हुआ था। 

हिंदुस्तान हिन्दी की रिपोर्ट के अनुसार अनंतनाग में मारा गया आतंकी रऊफ अहमद और गिरफ्तार आतंकी स्थानीय नागरिक हैं। अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने डियालगाम में छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन उन्होंने जवाब में गोलीबारी शुरू कर दी। शनिवार (31 मार्च) को आतंकवादियों ने एक पुलिस काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल और एक आम नागरिक घायल हो गया था। आतंकवादियों ने गुरुवार (29 मार्च) को भी एक पुलिस अफसर की हत्या कर दी थी। आतंकवादी हमले में पुलिस अफसर की पत्नी घायल हो गईं। 

जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी बुरहानी वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद आतंकवाद से जुड़ने वाले नौजवानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं भारतीय सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकवाद पर काबू करने के लिए विशेष अभियान चलााय है जिसकी तहत पिछले एक साल में सौ से ज्यादा आतंकवादी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। भारत सरकार के अनुसार पड़ोसी देश पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। भारत सरकार के अनुसार पाकिस्तान कश्मीरी नौजवानों को आतंकवाद से जुड़ने के लिए उकसाने के अलावा उन्हें आतंकी प्रशिक्षण और आर्थिक मदद भी देता है। हालाँकि पाकिस्तान सरकार भारत के आरोपों को गलत बताती है।

टॅग्स :आतंकी हमलाभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर