लाइव न्यूज़ :

Jammu International Border: घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, भारी हथियारों से लैस चार आतंकी को सुरक्षाबलों ने देखा, एक को मार गिराया, लाश लेकर भागे 3 आतंकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2023 16:53 IST

Jammu International Border: जम्मू में अखनूर के खौर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने भारतीय क्षेत्र की ओर घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों पर गोलीबारी की और एक आतंकवादी को मार गिराया।सहयोगी के शव को आईबी के उस पार घसीटते हुए देखा गया। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।

Jammu International Border: जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के यहां घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू में अखनूर के खौर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने भारतीय क्षेत्र की ओर घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी की और उनमें से एक आतंकवादी को मार गिराया।

सेना की जम्मू स्थित 'व्हाइट नाइट कोर' ने कहा कि 22 और 23 दिसंबर की दरमियानी रात निगरानी उपकरणों के माध्यम से आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि को देखा गया था। 'व्हाइट नाइट कोर' ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया गया। आतंकवादियों को उनके एक सहयोगी के शव को आईबी के उस पार घसीटते हुए देखा गया। ’’

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक निगरानी उपकरण से रिकॉर्ड की गई एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें चार आतंकवादी अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी गई और दिन की पहली किरण के साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि खून के धब्बों से एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसके शव को हालांकि उसके सहयोगी घसीटकर पाकिस्तान की ओर ले गए थे। अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानचीनआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण