लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकी हमले में फेरी लगाने वाले पंजाब के दो युवकों की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 8, 2024 17:32 IST

बुधवार शाम को श्रीनगर के शाल कदल इलाके में पंजाब के जिन दो निवासियों को गोली मार दी गई थी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया ने आज तड़के दम तोड़ दिया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के शाल कदल इलाके में पंजाब के दो निवासियों को आतंकवादियों ने गोली मार दी।

Open in App

श्रीनगर में कल देर रात आतंकी हमले में पंजाब के दो उन युवकों की मौत हो गइ्र जो श्रीनगर में फेरी लगा कर अपना गुजर बसर कर रहे थे। फिलहाल किसी आतंकी गुटने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है पर अधिकारियों को शंका है कि इसके पीछे टीआरएफ का हाथ हो सकता है।

याद रहे कल देर रात को श्रीनगर में एक सिख युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि इस हमले में रोहित नाम का एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई है। दोनों पंजाब के अमृतसर के निवासी हैं और श्रीनगर में फेरी लगाते थे। इस साल राज्य में टारगेट किलिंग का यह पहला मामला है।

बुधवार शाम को श्रीनगर के शाल कदल इलाके में पंजाब के जिन दो निवासियों को गोली मार दी गई थी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया ने आज तड़के दम तोड़ दिया। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के शाल कदल इलाके में पंजाब के दो निवासियों को आतंकवादियों ने गोली मार दी।

उन्होंने कहा कि सिख युवक की पहचान अमृतसर पंजाब के अमृत पाल (31) के रूप में हुई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंजाब के प्रेम माशी के बेटे रोहित माशी (27) को पेट में गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में एसएमएचएस श्रीनगर ले जाया गया, जहां उसने आज सुबह दम तोड़ दिया। सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी थी पर 24 घंटे बीत जाने के उपरांत भी कोई हमलावर हाथ नहीं आया था।

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने शहीद गंज श्रीनगर में एक गैर-स्थानीय व्यक्ति पर आतंकियों ने गोलीबारी की। जिसमें अमृतपाल की मौत हो गई। वहीं इस गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। हमले के उपरांत प्रवासी नागरिकों के साथ ही टूरिस्घ्टों में भी दहशत का माहौल है।

सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इस हमले के पीछे टीआरएफ( द रजिस्टेंस फ्रंट) का हाथ हो सकता है। इससे पहले बीते साल भी जम्मू-कश्मीर में बाहर से आकर काम करने वाले कई लोगों को आतंकियों ने अपनी गोली का शिकार बनाया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?