लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में घुसपैठ की नाकाम कोशिश, तीन आतंकी ढेर

By भारती द्विवेदी | Updated: June 6, 2018 10:45 IST

Jammu And Kashmir Terror Attack: आतंकियों ने घुसपैठ के दौरान जमकर गोलीबारी की है, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों ढेर किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जून: जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को पुलिस फोर्स ने मार गिराया है। आतंकियों ने घुसपैठ के दौरान जमकर गोलीबारी की है, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों ढेर किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ और आतंकी हमले की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर: आंतकियों ने CRPF की गाड़ी पर फेंके चार ग्रेनेड, महिला समेत 3 जवान घायल

इससे पहले मंगलवार (5 जून) को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के हाजीन में आतंकियों ने देर रात सेना के कैंप पर हमला किया था। 13 राष्ट्रीय राइफल्स और हाजीन पुलिस स्टेशन के दोनों तरफ से करीब 4-6 आतंकी आए और आर्मी और पुलिस दोनों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने रात करीब साढे आठ बजे सेना की 13  राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर अंडरबैरल ग्रेनेड लांचर के जरिये हथगोले फेंके हैं। आतंकवादियों ने दो तरफ से थाने से सटे शिविर पर हथगोले फेंके। 

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सेना कैंप पर आंतकी हमला, मुठभेड़ जारी

वहीं दो जून की शाम को भी सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने हमला किया था। आंतकियों की तरफ से एक के बाद एक चार ग्रेनेड फेंके गए थे। आंतकियों की तरफ से हुए उस हमले में चार जवान और एक महिला घायल हुई थी। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) पर हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल