लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने श्रीनगर में CRPF जवानों पर ग्रेनेड फेंका, 6 जवान घायल

By भाषा | Updated: October 26, 2019 20:10 IST

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम एक जांच चौकी पर तैनात थी, तभी यह घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमले के जवाब में हवा में कुछ गोलियां चलाई।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ों में 6 आतंकियों को ढेर कर दिया।

आतंकवादियों ने शनिवार को श्रीनगर के करणनगर इलाके में सीआरपीएफ की एक टीम पर एक ग्रेनेड फेंका। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में छह के जवानों घायल होने खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम एक जांच चौकी पर तैनात थी, तभी यह घटना हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमले के जवाब में हवा में कुछ गोलियां चलाई। उन्होंने कहा कि और अधिक ब्यौरे का इंतजार है।

बीते दिनों सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ों में 6 आतंकियों को ढेर कर दिया। एक मुठभेड़ के दौरान बंधक बनाए गए लोगों को भी छुड़वा लिया गया। सुरक्षाबलों ने हाईवे पर स्थित बटोत में हुई मुठभेड़ में तीनों आतंकवादियों को मार गिराया । जबकि सभी बंधकों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद जबकि दो पुलिस जवान भी घायल हो गए हैं। 

आईजी पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि घर में 3 आतंकवादी छिपे हुए थे और सभी को मार गिराया गया है। ये आतंकी विजय कुमार के घर में छिपे थे। पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने मकान की घेराबंदी कर रखी थी। मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों ने जिस बुजुर्ग को बंदी बना रखा था उसे भी घर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस अभियान में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद जबकि दो पुलिस जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इलाके में अभी भी अलर्ट रखा गया है। हाइवे पर भी सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई। हालांकि पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आतंकियों की संख्या 5 थी और दो की तलाश जारी है।

दरअसल शनिवार को जम्मू-श्रीनगर हाइवे करीब 5 आतंकियों ने पहले एक सैन्य गश्तीदल पर हमला किया। हमले में जवान बच गए। जवाबी कार्रवाई पर आतंकी वहां से भाग निकले। आतंकियों की संख्या 5 हैं और वे सुरक्षाबलों की वर्दी पहने हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो