लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों ने राजनीतिक कार्यकर्ता को बनाया निशाना, गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 13, 2019 22:41 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आतंकवादियों ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता के ऊपर गोलीबारी कर दी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका उपचार किया जा रहा है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर शाम को शोपियां जिले के चित्रग्राम कलान में आतंकवादियों ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता पर गोलीबारी की है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आतंकवादियों ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता के ऊपर गोलीबारी कर दी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका उपचार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका है कि आतंकवादियों ने उसे निशाना क्यों बनाया है और किस आतंकी संगठन ने उसके ऊपर हमला किया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार (13 मई) को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को इंटेलिजेंस से मिली खुफिया जानकारी के गिरफ्तार किया गया। आतंकी का नाम हिलाल अहमद नाइकू है। गिरफ्तारी के बाद आतंकी के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। 

खुफिया विभाग द्वारा ये सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी  अनंतनाग जिले में छिपा है। सूचना पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी, सीआरपीएफ ने यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद जैश आतंकी हिलाल अहमद नाइकू को गिरफ्तार किया गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए