लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में एक पाक आतंकी ढेर, किश्‍तवाड़ में तलाश जारी

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 22, 2019 20:47 IST

सुरक्षाबलों को आते देख पाकिस्तानी आतंकी ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब दिया और पाक आतंकी को मार गिराया। आतंकी के मरने के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली और तलाशी अभियान चलाया।

Open in App

बारामूला जिले के बोनियार के वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। इस बीच जम्‍मू संभाग के किश्‍तवाड़ जिले में जिन आतंकियों से कल मुठभेड़ हुई थी उनके शवों की तलाश की जा रही है।

एसएसपी बारामुला ने बताया कि मारा गया आतंकी पाकिस्तान का है। उसकी पहचान लुकमान के तौर पर हुई है। जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित यह आतंकवादी पिछले एक साल से उत्तरी कश्मीर में सक्रिय था।

सुरक्षाबलों को आते देख पाकिस्तानी आतंकी ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब दिया और पाक आतंकी को मार गिराया। आतंकी के मरने के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर ली और तलाशी अभियान चलाया।

इस बीच जिला किश्तवाड़ में केशवन के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों को पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने खोजी कुत्तों की मदद ली है। सुबह से आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान जारी है परंतु अभी तक किसी का भी सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस को मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे अवश्य दिखे हैं। इससे यह तो पक्का हो गया है कि शुक्रवार को जंगल में आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ के दौरान आतंकियों का एक साथी घायल हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तड़के सुरक्षाबलों ने खोजी कुत्तों को साथ लेकर आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए जोरशोर से अभियान चलाया हुआ है। अभी तक इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। परंतु सुरक्षाबलों को पूरा यकीन है कि आतंकी जंगल में ही पनाह लिए हुए हैं और उन्हें जल्द ही ढूंढ निकाला जाएगा।

सुरक्षाबल यह भी दावा कर रहे हैं कि छिपे आतंकवादियों में एक घायल है। शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों की गोली से एक आतंकी घायल हो गया था। उसे बचाने के लिए आतंकी मौका पाकर वहां से फरार हो गए। जांच के दौरान सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से खून के धब्बे भी मिले हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव