लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, आतंकी अरेस्ट, पिस्तौल, दो मैगजीन और 21 कारतूस बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 20, 2022 17:56 IST

एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 21 कारतूस मिले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि उसे उसके हैंडलर ने श्रीनगर में टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देलश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

जम्मूः कश्मीर पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम बनाते हुए द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के नाबालिग आतंकी को गिरफ्तार किया है। डोडा से भी एक आतंकी को पकड़ कर हथियार बरामद किए गए हैं जबकि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक ओवरग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर पुलिस को अपने तंत्र से पता चला था कि लश्कर का हिट स्क्वाड कहे जाने वाला टीआरएफ फिर शहर में निर्दाेष नागरिकों की सिलसिलेवार टारगेट किलिंग की साजिश को अंजाम देने का मौका तलाश रहा है। दक्षिण कश्मीर से एक आतंकी शहर में दाखिल हो चुका है।

इस खबर के आधार पर पुलिस ने कुछ खास इलाकों में नाके स्थापित किए और संदिग्ध तत्वों की निगरानी भी शुरू कर दी। दोपहर को पुलिस को पता चला कि ईदगाह इलाके में एक आतंकी देखा गया है। पुलिस ने उसी समय ईदगाह में एक जगह विशेष पर दबिश देकर आतंकी को पकड़ लिया। उसकी उम्र करीब 17 साल है।

उसके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 21 कारतूस मिले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि उसे उसके हैंडलर ने श्रीनगर में टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए बुलाया था। उससे पूछताछ जारी है। दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।

उसके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ कारतूस भी बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पता किया जा रहा है कि चिनाब घाटी क्षेत्र में उसके साथ और कौन-कौन सक्रिय है। डोडा में आतंकी के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां इस क्षेत्र में और भी चौकन्नी हो गई है।

सुरक्षा बलों को डोडा जिले के ठाठारी में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान साजन-बजरनी गांव के रहने वाले आदिल इकबाल बट को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ कारतूस जब्त किए गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"