लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने से फिर रोका गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 26, 2020 10:37 IST

भाजपा कार्यकर्ताओं को लाल चौक में तिरंगा फहराने से रोकने के वीडियो, फोटो और खबरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। यूजर्स पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल भी उठा रहे हैं और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज तड़के भाजपा के कुपवाड़ा के रहने वाले कुछ कार्यकर्ताओं ने लाल चौक में तिरंगा फहराने की कोशिश की। ये कार्यकर्ता गिनती में थे तो दो-चार पर वे कामयाब नहीं हो पाए।

जम्मू: संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के एक साल के उपरांत भी यह सवाल सबसे बड़ा है कि क्या कश्मीर में तिरंगा फहराना अपराध है? खासकर श्रीनगर के उस लाल चौक में जहां वर्ष 1992 से इसे फहराने की लगातार कोशिशें की जाती रही हैं। आज कश्मीर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तिरंगा फहराने की कोशिश से रोक इस सवाल को फिर से उस समय खड़ा कर दिया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे को लेकर दिए हुए बयान के बाद मचे हुए बवाल के दौर से कश्मीर गुजर रहा है।

आज तड़के भाजपा के कुपवाड़ा के रहने वाले कुछ कार्यकर्ताओं ने लाल चौक में तिरंगा फहराने की कोशिश की। हालांकि ये कार्यकर्ता गिनती में थे तो दो-चार पर वे कामयाब नहीं हो पाए। उन्हें ऐसा करने से रोका था कश्मीर पुलिस के जवानों ने। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थे कि क्या आज भी लाल चौक में तिरंगा फहराना या लहराना अपराध की श्रेणी में आता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को लाल चौक में तिरंगा फहराने से रोकने के वीडियो, फोटो और खबरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। यूजर्स पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल भी उठा रहे हैं और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने बकायदा तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है और अगर सूत्रों की मानें तो उन पर शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न फिर से यह उठ रहा था कि लाल चौक में तिरंगा फहराने व भारत माता की जय के नारे लगाने से कौन सी शांति भंग हो रही थी।

इसे भूला नहीं जा सकता कि लाल चौक में तिरंगा फहराने की मुहिम वर्ष 1992 में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने आरंभ की थी, जो आज भी जारी है। यह अब जम्मू तक पहुंच चुकी है जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पीडीपी के जम्मू आफिस में तिरंगा फहराने की कोशिश की है। उन्होंने यह कोशिश उस समय की जब पीडीपी प्रमुख महबूबा ने यह बयान दिया था कि जब तक राज्य के झंडे की वापसी नहीं होती, कश्मीर में कोई भी तिरंगे को हाथ नहीं लगाएगा। ऐसे में पहले ही पीडीपी के बयान से प्रदेश में बवाल मचा हुआ था और अब पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लाल चौक में तिरंगा फहराने की कवायद से रोक खलबली मचा दी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर