लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी और सीजफायर ने लगाई लगाम, आतंकवादियों की घुसपैट हुई कम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 21, 2023 11:56 IST

20 साल पहले कश्मीर सीमा पर घोषित सीजफायर को तोड़ने के करीब सैंकड़ों प्रयास पाक सेना द्वारा इसलिए भी किए जा चुके हैं क्योंकि इस ओर गतिविधियां चला रहे आतंकी बार-बार यह धमकी दिए जा रहे हैं कि या तो सीमा पार से और खेपें भेजी जाएं या फिर उन्हें वापस पाकिस्तान लौटने की अनुमति दी जाए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में बीते कुछ समय से आतंकवादी गतिविधियों में रोक आई हैघाटी में बर्फबारी और सीजफायर के कारण आतंकी अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैंबर्फबारी और सीजफायर के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं कम हो रही है

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर कई वर्षों से आतंकवाद की समस्या का सामना कर रहा है। करीब 33 सालों से पाक परस्त आतंकवाद से जूझ रही कश्मीर घाटी में घुसपैठ और हिंसा के कम होने के दावों का श्रेय सही मायनों में सीमाओं पर जारी सीजफायर और बर्फबारी को ही जाता है। अगर सीमाओं पर सीजफायर तथा बर्फबारी न होती तो घुसपैठ तथा हिंसा के कम होने के दावे कर पाना शायद ही संभव हो पाता।

सीजफायर और अप्रत्याशित बर्फबारी के कारण आतंकियों को घुसपैठ करने तथा हिंसा फैलाने में आ रही दिक्कतों की पुष्टि आतंकियों के पकड़े गए संदेशों से भी होती है। कुछ दिन पहले भी ऐसे एक संदेश को पकड़ा गया जिसमें कश्मीर में सक्रिय आतंकियों ने इसके प्रति रोना रोया था कि पहले सीजफायर के कारण उन्हें नए साथी ही नहीं मिल रहे हैं और अब बर्फबारी भी उनकी गतिविधियों को रोकने में बड़ी भूमिका निभा रही है। 

20 साल पहले कश्मीर सीमा पर घोषित सीजफायर को तोड़ने के करीब सैंकड़ों प्रयास पाक सेना द्वारा इसलिए भी किए जा चुके हैं क्योंकि इस ओर गतिविधियां चला रहे आतंकी बार-बार यह धमकी दिए जा रहे हैं कि या तो सीमा पार से और खेपें भेजी जाएं या फिर उन्हें वापस पाकिस्तान लौटने की अनुमति दी जाए। ''और किताबें अर्थात प्रशिक्षित आतंकी इस ओर भेजिए। नहीं तो हमारा टिक पाना मुश्किल हो जाएगा। हमें वापस लौटना ही होगा'', हिज्बुल मुजाहिदीन के एक कमांडर ने पाक कब्जे वाले कश्मीर में स्थित सी-6 कोड नामक स्थान पर स्थित अपने आकाओं को यह संदेश कुछ अरसा पहले दिया था। 

इतना जरूर था कि इससे पहले की उसके संदेश पर अमल होता एलओसी पर बर्फीले सुमानी ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसे तो अब आधिकारिक तौर पर ही माना जाने लगा है कि पाक सेना सीजफायर को जारी रखने के पक्ष में नहीं है और वह इस कोशिश में जुटी हुई है कि किसी प्रकार सीजफायर टूट जाए और वह बेफिक्र होकर आतंकियों को इस ओर धकेल सके।

अगर सीजफायर टूट गया तो क्या होगा। इससे कोई अनभिज्ञ नहीं है। आतंकी हिंसा तथा घुसपैठ में कमी के दावे अपने आप समाप्त हो जाएंगे। स्थिति यह है कि सबसे अधिक परेशानी सीजफायर की सलामती के प्रति है। सुरक्षाधिकारी भी इसे स्वीकार करते हैं कि एक बार सीजफायर टूट गया तो आतंकियों की बाढ़ आएगी और वह आतंकी हिंसा में कश्मीर को बहा कर ले जाएगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप