लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलिस का दावा, पुलवामा में जैश के दो आतंकी 25 हथगोलों के साथ पकड़े गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 13, 2023 16:03 IST

आतंकियो के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सेना का अभियान इस समय तेज हो गया है। यही कारण है कि आतंकी बौखलाए हुए हैं। आज (सोमवार, 13 फरवरी) को पुलवामा में जैश-ए-मुहम्मद के दो आतंकियों को 25 हथगोलों और अन्य गोला बारूद के साथ पकड़ कर एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा में जैश-ए-मुहम्मद के दो आतंकियों को 25 हथगोलों के साथ पकड़ा गयापुलवामा पुलिस और सेना की 55 आरआर की एक विशेष टीम ने चलाया था अभियानदोनों मददगारों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

जम्मू: कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि उसने आज पुलवामा में जैश-ए-मुहम्मद के दो आतंकियों को 25 हथगोलों और अन्य गोला बारूद के साथ पकड़ कर एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि क्या दोनों आतंकियों को इतने हथगोलों के साथ कल यानि 14 फरवरी को  पुलवामा हमले की पांचवीं बरसी पर हमलों का टास्क दिया गया था?

पुलिस ने एक बयान में बताया कि उसने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि पुलवामा के सामान्य क्षेत्र में हथियारों की खेप की डिलीवरी के संबंध में विशिष्ट इनपुट पर पुलवामा पुलिस और सेना की 55 आरआर की एक विशेष टीम का गठन किया गया और विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर गुप्त रूप से तैनात किया गया। थाना लिटर के नैना भाटपोरा थाना क्षेत्र में दो स्कूटी सवार संदिग्ध खेप बैग के साथ घूमते देखे गए। गुप्त दल ने कार्रवाई करते हुए चतुराई से दोनों को दबोच लिया और कैश बरामद कर लिया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि आतंकियों के दोनों मददगारों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के साथ सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को भी नाकाम कर दिया है।

आतंकियो के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सेना का अभियान इस समय तेज हो गया है। यही कारण है कि आतंकी बौखलाए हुए हैं। इसी क्रम में रविवार को श्रीनगर के हरवान इलाके में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी सैफुल्ला को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था। उसने 2016 में बांदीपोरा सेक्टर से घुसपैठ की थी और पाकिस्तान में स्थित लश्कर-ए-तैयबा कमांडरों के निर्देश पर आतंकी गतिविधियों को तेज करने के लिए श्रीनगर में चोरी-छुपे रह रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuभारतीय सेनाआतंकवादीपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण