लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान की नापाक हरकत, LoC पर गोलाबारी, बाहरी श्रमिकों में दहशत

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 2, 2019 22:36 IST

जम्मू-कश्मीरः चुरांडा, सिलीकोट, टीलावाड़ी, सादपुरा और एलओसी से सटे अन्य गांवों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गोलाबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच गोलाबारी हुई, लेकिन किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को हुई भारी गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के हाजीपीर (उरी सेक्टर) में भारत-पाकिस्तान के बीच हल्की गोलीबारी हुई, लेकिन बाद में भारी गोलाबारी हुई।

भारत और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को हुई भारी गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के हाजीपीर (उरी सेक्टर) में भारत-पाकिस्तान के बीच हल्की गोलीबारी हुई, लेकिन बाद में भारी गोलाबारी हुई।

इस घटना के बाद चुरांडा, सिलीकोट, टीलावाड़ी, सादपुरा और एलओसी से सटे अन्य गांवों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने गोलाबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच गोलाबारी हुई, लेकिन किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रवीन्दर रैना ने कहा कि अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त तक जारी रहेगी। किसी भी तरह से भय का माहौल नहीं है। सभी यात्री पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर सकते हैं, लेकिन गृह विभाग का एडवाइजरी का पालन किया जाएगा।

स्कूल बंद नहीं रहेंगे

अफवाहों का खंडन करते हुए स्कूली शिक्षा विभाग की सचिव सरिता चौहान ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद रखने आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि घाटी में स्कूलों को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

बाहरी श्रमिकों में डर का माहौल

आतंकवादी खतरे के मद्देनजर अमरनाथ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को अपनी यात्रा की अवधि को कम करने और कश्मीर घाटी छोड़ने संबंधी राज्य सरकार की तरफ से जारी परामर्श के बाद घाटी में निर्माण कार्य समेत अन्य कार्यों में लगे 4 लाख से अधिक बाहरी श्रमिकों के बीच डर का माहौल बन गया है।

कश्मीर घाटी में बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के कुशल और अर्ध-कुशल 4 लाख से अधिक श्रमिक कार्य कर रहे हैं। ठंड के मौसम में भी घाटी में बड़ी संख्या में श्रमिक काम में लगे रहते हैं।

टॅग्स :एलओसीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ