लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: किश्‍तवाड़ में धमाके में एक ही मौत, एक जख्‍मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 19, 2023 16:16 IST

बीते 15 दिन पहले कठुआ के हीरानगर में भारत-पाक सीमा के पास जोरदार विस्फोट हुआ था। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में विस्फोटविस्फोट में एक शख्स की मौत घर की रसोई में संदिग्ध विस्फोट

श्रीनगर: जम्‍मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में विस्फोट से एक शख्स की मौत हो गई है और एक अन्‍य जख्‍मी हो गया है। घटना जिले के छात्रू इलाके की है। बताया जा रहा है कि दोपहर 2:10 बजे के पास रहस्यमयी तरीके से एक ब्लास्ट हुआ।

इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किश्तवाड़ पुलिस ने कहा है कि अभी जांच-पड़ताल की जा रही है।

एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि पता चला है कि जिले के सिंबोल गांव में मोहम्मद अब्बास नाइक के घर की रसोई में संदिग्ध विस्फोट हुआ है। बुधवार को अब्बास और उसका भाई गुच्छी (जंगली बूटी) लेने के लिए पास के जंगल गए थे।

इस दौरान उन्हें एक लावारिस जंग लगी वस्तु मिली, जिसे वे घर ले आए। रसोई में गर्म करते समय वस्तु में विस्फोट हो गया।। विस्फोट की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। किश्तवाड़ पुलिस ने कहा है कि अभी जांच-पड़ताल की जा रही है। ।

बीते 15 दिन पहले कठुआ के हीरानगर में भारत-पाक सीमा के पास जोरदार विस्फोट हुआ था। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। करीब चार किलोमीटर पहले चेक पोस्ट के पास जंगल क्षेत्र में ब्लास्ट हुआ था।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज आसपास के गावों के लोग भी सहम गए थे। धमाके के तुरंत बाद सीआरपीएफ, पुलिस और एसओजी की टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया थां। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पायी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबम विस्फोटJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"