लाइव न्यूज़ :

LOC पर गोलीबारी, जवान शहीद, दूसरा जख्मी, पाकिस्तान ने दागे मोर्टार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 5, 2020 18:25 IST

इस दौरान अग्रिम सैन्य चौकियों को निशाना बनाया गया। सीमा पार से स्नाइपर शॉट से जवान को निशाना बनाया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देसैन्य सूत्रों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से वीरवार की शाम सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी गई। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवान की पहचान हवलदार मथियाझगन पी के तौर पर हुई है।

जम्मूः नियंत्रण रेखा से सटे सुंदरबनी सेक्टर के शेर टिकरी और ददल में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए पहले तो गोलीबारी की बाद में मोर्टार दागे। इस दौरान एक भारतीय जवान शहीद जबकि अन्य एक अन्य घायल हो गया।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से वीरवार की शाम सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान अग्रिम सैन्य चौकियों को निशाना बनाया गया। सीमा पार से स्नाइपर शॉट से जवान को निशाना बनाया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद जवान की पहचान हवलदार मथियाझगन पी के तौर पर हुई है। वह तमिलनाडु के सलेम जिले के श्रीरंगई कडु गांव के रहने वाले थे। जबकि घायल जवान की पहचान हवलदार एमएम करन के तौर पर हुई है।

यूनिट में सैन्य अधिकारियों व जवानों द्वारा शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनका पार्थिव शरीर आज सुबह अखनूर से जम्मू लाया गया और वहां से हवाई जहाज में दिल्ली भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वहां से शहीद का पार्थिव शरीर कोयंबटूर ले जाया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरतमिलनाडुभारतीय सेनापाकिस्तानएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब