लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में खुशी का माहौल, मिल गए तीन दिन से लापता छह नागरिक

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 25, 2022 19:12 IST

किश्तवाड़ पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही थीं।

Open in App

जम्मू: किश्तवाड़ के वारवान इलाके के गांव चोइद्रमन के वे सभी छह लोग सुरक्षित अपने घरों को लौट आए हैं जो 3 दिन पहले बर्फबारी में गुम हो गए थे। गांववालों ने ही नहीं बल्कि परिजनों ने भी भारी बर्फबारी के बीच गत मंगलवार से लापता हुए अपनों की वापसी की उम्मीद छोड़ दी थी। शुक्रवार सुबह जब फोन पर सभी छह लोगों के सकुशल होने की जानकारी मिली तो मातम के बादल छट गए और सभी के आंखों से खुशी के आंसू छलक आए।

लापता लोगों में अजाज अहमद कोका, मोहम्मद अकबर कोका, गुलाम नबी, गुलजार अहमद, मंजूर अहमद और इदरीस अहमद शामिल हैं। घर पहुंचने पर उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के बावजूद उन्होंने दो रात मार्गन टाप में और एक रात नारीबलन में बिताई। सुबह ही वे नारीबलन से निकले थे और दोपहर बाद घर पहुंच गए।

सभी 6 लोग अनंतनाग से किश्तवाड़ जिले के लिए पैदल ही निकले थे, जिसके बाद से लापता हो गए थे। लापता लोगों को तलाश करने के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन और सेना हेलीकाप्टर की सेवा लेने की कोशिश की है थी पर खराब मौसम के कारण पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान में दिक्कत हो रही थी।

जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन के निदेशक आमिर अली ने बताया कि लापता लोग अनंतनाग के वारवान से मार्गन टाप के लिए एक उबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके से पैदल ही निकले थे। उन्होंने बताया कि लापता लोगों ने मंगलवार को मार्गन टाप से अपने परिवार को आखिरी बार फोन किया था, लेकिन वे जब अपने घर नहीं पहुंचे तो सेना ने बुधवार से दोनों जिलों के प्रशासन के साथ तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। गुरुवार को भी तलाशी की गई, और अंततः वे खुद ही सकुशल घरों में पहुंच गए।

वहीं किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि लापता लोगों के बारे में अब जानकारी मिली गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तलाशी अभियान मुश्किल था क्योंकि बर्फ की गहराई 12 फीट है। किश्तवाड़ पुलिस ने गुरुवार शाम को बताया था कि लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है। 

किश्तवाड़ पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही थीं। उन्होंने कहा कि हमने हेलीकाप्टर सेवा के लिए अनुरोध किया था, लेकिन मौसम की वजह से हेली सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति नहीं मिली थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी