लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ डीपी लगाने के आदेश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 1, 2023 14:56 IST

जम्मू-कश्मीर में इस बार सरकारी कर्मियों को अपने सोशल मीडिया अकांउंट पर तिरंगे के साथ डीपी लगाने का आदेश दिया गया है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनकी उपस्थिति अनिवार्य करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

Open in App

जम्मू: प्रदेश में इस बार 15 अगस्त के दिन होने वाले स्वतंत्रता समारोहों में आपको बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी व अधिकारी नजर आएंगें। ऐसा उनकी उपस्थिति पक्की करने के लिए निकाले गए आदेश से साबित होता है। यही नहीं सरकारी कर्मियों को अपने सोशल मीडिया अकांउंट पर भी तिरंगे के साथ डीपी लगाने का आदेश दिया गया है।

पिछले कुछ सालों से हालांकि स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस समारोहों पर सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य बनाने की खातिर ऐसे आदेश निकाले जाते रहे हैं पर हमेशा ही इसे हल्के तौर पर लिया जाता रहा है। पर इस बार यह आदेश 15 दिन पहले जारी कर प्रशासन ने सख्ती दिखाने का मूड भी बनाया है। 

पहली बार इसकी खातिर विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि उनके अधीन आने वाले सारे कर्मियों और अधिकारियों की उपस्थिति स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान दर्ज की जाए और गैर हाजिर होने वालों का वेतन काटने के साथ साथ उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाए।

साथ ही प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को अपने सभी सोशल मीडिया खातों पर अपनी डीपी बदलने का फरमान भी सुनाया गया है। उन्हें तिरंगे के साथ फोटो डीपी की जगह लगाने के लिए कहा गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह डीपी कितने दिनों तक सोशल मीडिया खातों में लगी रहनी चाहिए।

वैसे स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर समारोह स्थलों पर सरकारी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य बनाए जाने संबंधी जारी सरकारी आदेश कोई नया नहीं है। 

ऐसे आदेश को सख्ती से लागू करने का काम 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की सरकार के दौरान हुआ था जिन्होंने तब स्थानीय विधायकों को भी सख्त ताकिद की थी कि अगर उनके इलाके के सरकारी कर्मचारी अनुपस्थित हुए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

आजाद के ही मुख्यमंत्रित्व काल में ही आम नागरिकों को गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस सामारोहों की ओर आकर्षित करने के इरादों से मुफ्त सरकारी बसों की व्यवस्था आरंभ हुई थी और अखबारों तथा अन्य संचार माध्यमों में विज्ञापन देकर उनमें जोश भरने की कवायद भी।

दरअसल कश्मीर में आतंकवाद की शुरूआत के साथ ही 15 अगस्त तथा 26 जनवरी को होने वाले सरकारी समारोह सिर्फ और सिर्फ सुरक्षाबलों के लिए बन कर रह गए थे क्योंकि आतंकी चेतावनियों और धमकियों के चलते आम नागरिकों के साथ ही सरकारी कर्मियों की मौजूदगी नगण्य हो जाती थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर