लाइव न्यूज़ :

J&K: सेना ने हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर को मार गिराया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छोड़ ऐसे बना था आतंकी

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 11, 2018 18:26 IST

मन्नान वानी के गायब होने के बाद खबर आई कि आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने मन्नान वानी को निष्कासित कर दिया था।

Open in App

श्रीनगर, 11 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर में हंदवाड़ा के शार्टगुंड बाला इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। खबर के मुताबिक आतंकियों के पास से हथियार तथा गोलाबारूद बरामद हुआ है। ये दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन के संगठन के थे। जिसमें से एक का नाम  मनन बशीर वानी है। 

अधिकारियों ने बताया कि हंदवाड़ा के सतगुंड में अलसुबह मुठभेड़ शुरू हुई। यहां वानी (27) सहित दो अन्य आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। मन्नान वानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का पूर्व छात्र था। वानी इसी साल एएमयू से लापता हुआ था। 

 इसी साल जनवरी में आतंकवादी संगठन में हुआ था शामिल 

मन्नान वानी के गायब होने के बाद खबर आई कि आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। एएमयू ने मन्नान वानी को निष्कासित कर दिया था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पीएचडी का छात्र वानी इसी साल जनवरी में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था।

हिज्बुल ने उसे कुपवाड़ा का कमांडर बनाया गया था। मन्नान के हिज्बुल जॉइन करने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश थी। वहीं पिछले दिनों सेना द्वारा जारी मोस्ट वॉन्टेड टेररिस्ट की सूची में मन्नान का भी नाम शामिल किया था।

सुबह से चली मुठभेड़

मुठभेड़ स्थल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और सुरक्षा बल जैसे वहां पहुंचे उन पर वहां मौजूद आतंकवादियों ने गोलियां चलाई। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई जो सुबह करीब 11 बजे तक चली।  उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लगातार घोषणा कर आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील भी की।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी रुक गई जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन 15 मिनट बाद फिर से गोलीबारी शुरू होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा। 

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारअलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब