लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः गुलाम नबी आजाद ने दी चुनौती- गुजरात को बनाकर दिखाओ केंद्र शासित प्रदेश!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 15:11 IST

राज्यसभा में आर्टिकल 370 और राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 पर बोलते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी सरकार ने बहुत बड़ा विस्फोट किया है।

Open in App

राज्यसभा में आर्टिकल 370 और राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 पर बोलते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मोदी सरकार ने बहुत बड़ा विस्फोट किया है। उन्होंने कहा, 'मेरे पैदा होने के बाद और मेरे राजनीतिक जीवन में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि उस राज्य के साथ जो हमारे भारत का सिर है, ऐसा काम किया जाएगा।'

उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से बेहद अनिश्चितता का माहौल था। मुझे देर रात तक फोन आते थे। आज जिस तरह से अटम बम फटा। पिछले एक हफ्ते से जिन चीजों के लिए आशंकाएं जताई जा रही थी वो सारी बातें एक ही आर्डर में पूरी हो गई। किसी ने सोचा भी नहीं था।

इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के प्रस्ताव पर सवाल उठाए सत्ता पक्ष से शोर होने लगा। गुलाम नबी आजाद ने मोदी सरकार को चुनौती दी कि गुजरात को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर दिखाओ।

गुलाम नबी आजाद के भाषण की अन्य बड़ी बातें

- महाराजा हरि सिंह ने पाकिस्तान नहीं हिंदुस्तान को अपना देश माना। कश्मीर के लोगों ने हिंदुस्तान के सेक्युलरिज्म को अपना माना। उन्होंने हिंदुस्तान पर भरोसा किया था। आपने उनके भरोसे को तोड़ दिया। 

- शुरुआत महाराजा से हुई, फिर प्रधानमंत्री होते थे, फिर हमने मुख्यमंत्री बनाए। लेकिन आपने इसे लेफ्टिनेंट गवर्नर पर खत्म किया। जम्मू-कश्मीर जो दुनिया में इतिहास, खूबसूरती, पर्यटन और संस्कृति की वजह से जाना जाता है। 

- पॉवर के नशे में इतना मत गुम हो जाओ कि पता ही ना चले कि क्या कर रहे हैं।  

- क्या कश्मीर और लद्दाख को अब उप-राज्यपाल चलाएगा?

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी