लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पूर्व CM महबूबा पर अलगाववादियों से मिलीभगत का आरोप, जानें प्रशासन ने PSA लगाने को लेकर और क्या तर्क दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 09:43 IST

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने महबूबा के अलावा, वरिष्ठ पीडीपी नेता नईम अख्तर पर कठोर जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअख्तर कश्मीर में मुख्यधारा के छठे नेता हैं जिनपर विवादित कानून पीएसए के तहत कार्रवाई की गई हैयह कानून 1978 में लकड़ी की तस्करी पर लगाम कसने के लिए लागू किया गया था।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ लोक सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने इसके लिए 'अलगाववादियों के साथ काम करने' का हवाला दिया है। छह पेज के डोजियर में हिरासत की यही वजह बताई गई है।

'कश्मीर टाइम्स' की खबरों की मानें तो जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने महबूबा के अलावा, वरिष्ठ पीडीपी नेता नईम अख्तर पर कठोर जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी थीं।

अख्तर कश्मीर में मुख्यधारा के छठे नेता हैं जिनपर विवादित कानून पीएसए के तहत कार्रवाई की गई है। यह कानून 1978 में लकड़ी की तस्करी पर लगाम कसने के लिए लागू किया गया था। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर पिछले साल सितंबर में पीएसए लगाया गया था जबकि दो अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों - उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती- के खिलाफ गत गुरुवार को इस कानून के तहत कार्रवाई की गई।

नेशनल कांफ्रेस के महासचिव अली मोहम्मद सागर और पीडीपी नेता सारा मदनी को भी पीएसए कानून के तहत हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद -370 को निरस्त करने की घोषणा के बाद कश्मीर में मुख्य धारा के कई नेताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया। इनमें से करीब 20 नेताओं को या तो रिहा कर दिया गया है या फिर उन्हें उनके आवास पर ही नजरबंद किया गया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने से पहले महबूबा मुफ्ती ने एक बयान दिया था जिसमें कहा था 'हम केंद्र सरकार को बताना चाहते हैं कि अनुच्छेद 35ए के साथ छेड़छाड़ बारूद को हाथ लगाने जैसा होगा। 35ए को जो कोई भी हाथ लगाएगा, न सिर्फ उसका हाथ बल्कि पूरा शरीर जल कर राख हो जाएगा।'  महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 हटाने पर 'लिंचिंग' और 'हाइवे बंद' करने की चेतावनी दी थी। डोजियर में इन बातों का जिक्र किया गया है, जिसके आधार पर महबूबा मुफ्ती के खिलाफ पीएसए चस्पा किया गया है।

  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीफारूक अब्दुल्लाश्रीनगर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर