लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: दम घुटने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 5, 2019 17:29 IST

पुलिस ने सभी लाशें अपने कब्जे में ले ली हैं। डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि सभी पांचों लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।

Open in App

श्रीनगर में आज एक दिल दहला देने वाली घटना में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा श्रीनगर के बेमिना इलाके में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि पेश आया। बताया जाता है कि रसोई गैस लीक हो जाने से एक ही कमरे में गहरी नींद सो रहे इस परिवार के सभी पांच सदस्यों की दम घुटने के कारण मौत हो गई।

ख़बरों के मुताबिक सीमावर्ती जिला कुपवाड़ के टंगडार का यह परिवार श्रीनगर के बेमिना इलाके के मंसूर कालोनी में एक किराये के कमरे में रहता था। आज सुबह इस परिवार के सभी पांच सदस्य, जिनमें दो औरतें, दो बच्चे और एक मर्द शामिल हैं, अपने बिस्तरों में मृत पाये गये। इस हादसे की खबर फैलते ही इलाके के लोग वहां जमा हो गए और इस दृश्य देख कर कई लोग दहाड़ें मार-मार कर रोने लगे।

पुलिस ने सभी लाशें अपने कब्जे में ले ली हैं। डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि सभी पांचों लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में आज कल कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। रात का तापमान शून्य से 5 डिग्री नीचे चला जाता है। ऐसे में लोग आम तौर पर बंद कमरों में सोते हैं और उन्हें गर्म रखने का कुछ न कुछ प्रबंध करते हैं। बेमिना के जिस कमरे में यह हादसा हुआ उसका जायजा लेने के बाद यह पता चलता है कि उस में आक्सीजन प्रवाह की जगह नहीं थी।

शुक्रवार की दोपहर से हो रहे हिमपात के कारण ठंड से बचने के लिए उन्होंने रात में घर के भीतर लकड़ी का अलाव भी जलाया था। आज सुबह इस परिवार के सभी पांचों सदस्य कमरे में मृत पाये गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा।

उधर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया है। महबूबा ने ट्वीट में लिखा कि दम घुटने से हुई मौत की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के लिए गहरी संवेदना है। आशा है प्रशासन सभी मृतकों को जितनी जल्दी हो सके टंगधार पहुंचाने का इंतजाम करेगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?