लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में मुठभेड़, एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, दो अभी घेरे में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 12, 2021 13:06 IST

शनिवार को सेना ने राजौरी जिला के थन्नामंडी क्षेत्र से एक ग्रेनेड बरामद किया था। इसके तुरंत बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी जिला के डोरीमान में मुठभेड़ में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।फिलहाल अभी भी फायरिंग जारी है, माना जा रहा है कि 2 से 3 आतंकी अभी भी घेरे में हैं।

जम्मू: एलओसी से सटे राजौरी जिला के डोरीमान में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एक आतंकी को ढेर करने में सफलता मिली है। फिलहाल अभी भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है क्योंकि 2 से 3 आतंकी अभी भी घेरे में हैं।

रविवार सुबह सेना ने स्थानीय पुलिस के साथ राजौरी जिला के करीब छह गांवों में रविवार सुबह से तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान डोरीमान के जंगलों में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आतंकी जिस जगह पर छिपे हैं, उसे घेर लिया गया है। अभी भी दो से तीन के बीच आतंकी छिपे हुए बताए जा रहे हैं।

इससे पहले गत शनिवार को सेना ने राजौरी जिला के थन्नामंडी क्षेत्र से एक ग्रेनेड बरामद किया था। इसके तुरंत बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को थन्नामंडी इलाके से ग्रेनेड बरामद होने के उपरांत आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान छेड़ दिया गया था। रात को इसे रोक दिया था जबकि रविवार सुबह राजौरी के छह गांवों में तलाशी अभियान छेड़ दिया गया।

आतंकियों ने शुरू की सुरक्षाबलों पर फायरिंग

इसी दौरान थन्नामंडी के ऊपरी इलाके डोरीमान के जंगलों में छिपे आतंकियों को जब सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान का पता चला तो उन्होंने आगे बढ़ रहे सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों पर फायरिंग शुरू कर दी है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

दूसरी ओर कश्मीर संभाग में पुलवामा जिले के मलिकपोरा में सेना की 55-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया है। यहां पुलिस को आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों