लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: अनंतनाग में मुठभेड़ दो जवान शहीद, तीन गंभीर जख्मी, मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 10, 2024 20:36 IST

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दक्षिण कश्मीर जिले के कोकरनाग इलाके के अहलान गगरमांडू जंगल में उस समय हुई जब वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग के कोकरनाग जिले के गडोल के जंगलों में मुठभेड़ जारीइस मुठभेड़ में सेना ने अपने दो जवान खो दिए हैंजबकि तीन जख्मी जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है

जम्मू: अनंतनाग के कोकरनाग जिले के गडोल के जंगलों में एक साल के उपरांत फिर से आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने अपने दो जवान खो दिए हैं। तीन जख्मी जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। आतंकियों से मुठभेड़ समाचार भिजवाए जाने तक जारी थी। इसी जंगल में पिछले साल 13 सितम्बर को जबरदस्त मुठभेड़ में सेना की 19 आरआर के कमांडिंग अफसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं समेत पांच जवान मारे गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दक्षिण कश्मीर जिले के कोकरनाग इलाके के अहलान गगरमांडू जंगल में उस समय हुई जब वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने तलाशी दलों को देखते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ हुई। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना के पांच जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, अहलान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों की ओर से खोजी टीम पर फायरिंग की गई। इसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। 

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें बेअसर करने के लिए अभियान जारी था। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और केरिपुब ने आज अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। 

संपर्क स्थापित हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें कहा गया, ष्दो कर्मी घायल हो गए हैं और उन्हें क्षेत्र से निकाल लिया गया है। इससे पहले बीती छह अगस्त को बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शाम चार बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हुई थी। दोनों ओर से दो घंटे तक गोलीबारी हुई। 

मौसम खराब होने और धुंध के बीच सुरक्षाबलों ने देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया। सेना ने जंगल में छिपे आतंकियों की घेराबंदी बढ़ा दी। अभी किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया