लाइव न्यूज़ :

जम्मू एवं कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

By IANS | Updated: February 16, 2018 08:54 IST

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है।

Open in App

नई दिल्ली(16 फरवरी)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की खबर के बाद पल्हालन क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया।पुलिस अधिकारी ने बताया, "जैसे ही क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। यह मुठभेड़ जारी है।

वहीं, 

पाकिस्तानी सेना ने भारत को लेकर एक बड़ा दावा किया है। गुरुवार (15 फरवरी) को पाक की ओर से  दावा किया गया है कि उसने भारतीय सीमा रेखा पर भारत की तरफ से नागरिकों को निशाना बनाए जाने पर आर्मी की एक चौकी को उड़ाया है, जिसमें पांच भारतीय  जवान भी मारे गए हैं।

इस बात का दावा  पाक सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने किया है। इतना ही नहीं पाक की ओर से भारतीय चौकी पर हमला करने का एक वीडियो ट्वीट किया गया है।

 मेजर गफूर ने ट्वीट करके लिखा है कि नियंत्रण रेखा पर टाट्टा पानी (हॉट स्प्रिंग) सेक्टर में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाली भारतीय सेना की चौकी को पाकिस्तानी सैनिकों के द्वारा उड़ा दिया गया, पांच भारतीय सैनिक मारे गए, कई घायल हैं। निर्दोष नागरिकों के खिलाफ भारतीय आतंकवाद का मुनासिब तौर पर जवाब दिया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब