लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बिजली विभाग ने मीटर प्रीपेड में बदलने का आदेश जारी किया, जम्मू में खुद ही हजारों उपभोक्ताओं के पोस्ट पेड मीटरों को प्रीपेड में बदला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 4, 2023 13:39 IST

कश्मीर में बिजली आपूर्ति करने वाले केपीडीसीएल ने कश्मीर के करीब 57000 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को पहले चरण में प्रीपेड में चले जाने के लिए कहा है। विभाग का कहना है कि लगभग 10 हजार उपभोक्ता बिजली के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसलिए ऐसा कदम उठाना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में बिजली विभाग का तुगलकी फरमानमीटर प्रीपेड में बदलने के लिए जारी किया आदेशप्रीपेड में न बदलने पर बिजली काट देने की भी चेतावनी

जम्मू: गर्मियों में पूरे प्रदेश में मांग के अनुसार बिजली आपूर्ति करने पर हाथ खड़े कर देने वाले बिजली विभाग ने अब तुगलकी फरमान जारी कर उपभोक्ताओं को अपने पोस्ट पेड स्मार्ट मीटर प्रीपेड में न बदलने की स्थिति में बिजली आपूर्ति बंद कर देने की धमकी दी है। इसके अलावा बिजली विभाग ने जम्मू के हजारों उपभोक्ताओं के पोस्ट पेड मीटरों को खुद ही प्रीपेड मीटरों में बदल कर चौंका दिया है।

कश्मीर में बिजली आपूर्ति करने वाले केपीडीसीएल ने कश्मीर के करीब 57000 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को पहले चरण में प्रीपेड में चले जाने के लिए कहा है। विभाग का कहना है कि लगभग 10 हजार उपभोक्ता बिजली के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसलिए ऐसा कदम उठाना पड़ा है।

जेपीडीसीएल विभाग इस सवाल का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है कि जम्मू में ऐसा कदम उठाने के पीछे क्या मजबूरी थी। विभाग का कहना है कि ऊपर से निर्देश है कि पूरे प्रदेश में बिजली अब सिर्फ प्रीपेड ही मिला करेगी। रोचक तथ्य यह है कि जम्मू संभाग में खासकर शहर में हजारों उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को 19 जून से ही प्रीपेड में बदल दिया गया है और उन्हें कुछ दिनों की मोहलत देते हुए प्रीपेड मीटरों को रिचार्ज करवाने के लिए कहा गया है।

पिछले तीन सालों से पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और इन्हें लगाने के बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के अपने वादों से ही विभाग कई बार मुकर चुका है। हर वायदे को तोड़ने के साथ ही वह यह दलील देता आया है कि उसके पास बिजली नहीं है और महंगी बिजली खरीदने के लिए उसके पास पैसा नहीं है।

बता दें कि गर्मी के दौरान पूरे प्रदेश में बिजली की मांग कई गुना बढ़ जाती है। केंद्र शाषित प्रदेश में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से कई बदलाव हुए हैं। कश्मीर में बिजली की आपूर्ति का जिम्मा केपीडीसीएल के पास है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuEnergy Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो