लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव : पहले चरण के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: November 28, 2020 11:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 नवंबर जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस चुनाव में तिकोणीय मुकाबला- जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग कर रहीं नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित मुख्यधारा की कई पार्टियों पर आधारित गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) भाजपा और पूर्व वित्तमंत्री अल्ताफ बुखारी की पार्टी- के बीच है।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन ठंड की वजह से मतदाताओं में कम उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने बताया कि आठ चरणों की चुनाव प्रक्रिया के पहले चरण में डीडीसी और पंचायत एवं शहरी निकाय के उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी में सर्दी की वजह से मतदान को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 1,475 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 296 प्रत्याशी डीडीसी चुनाव में अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें से 172 प्रत्याशी कश्मीर घाटी के है जबकि 124 उम्मीदवार जम्मू क्षेत्र में खड़े हैं।

उन्होंने बताया कि डीडीसी चुनाव के पहले चरण में 43 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है जिनमें से 25 कश्मीर में और 18 जम्मू में हैं।

उन्होंने बताया कि पंचायत उपचुनाव में 899 प्रत्याशी पंच के लिए लड़ रहे हैं जबकि 280 प्रत्याशी सरपंच का चुनाव लड़ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान के लिए 2,644 मदतान केंद्र बनाए गए हैं और पहले चरण में 7,03,620 मतदाता पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर नगर निगम के और अनंतनाग जिले के पहलगाम और ऐशमुकाम नगर निकाय के चार वार्डों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के तहत दोपहर दो बजे तक मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में डीडीसी की 280 सीटें हैं जिनमें से 140-140 सीटें जम्मू और कश्मीर की हैं। केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलो में प्रत्येक में 14-14 सीटें हैं।

डीडीसी चुनाव के साथ-साथ 12,153 पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। इनमें से 11,814 सीटें कश्मीर घाटी की और 339 सीटें जम्मू की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ