लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर डीसीसी चुनाव : शनिवार को 168 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का होगा फैसला

By भाषा | Updated: December 19, 2020 00:29 IST

Open in App

जम्मू, 18 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले अंतिम चरण के मतदान में 46 महिलाओं सहित कुल 168 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला 6.30 लाख से ज्यादा मतदाताओं के हाथों होगा।

इसके अलावा शनिवार को 28 डीसीसी क्षेत्रों में पंचायत उपचुनाव के तहत पंचों की 285 और सरपंचों की 84 सीटों पर भी मतदान होगा।

संवाददाता सम्मेलन में राज्य निर्वाचन अधिकारी के. के. शर्मा ने बताया कि डीसीसी के 13 क्षेत्र कश्मीर संभाग में जबकि 15 जम्मू संभाग में हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 168 उम्मीदवारों में से 31 महिलाओं सहित 83 प्रत्याशी कश्मीर में हैं, जबकि 15 महिलाओं सहित जम्मू में कुल 85 उम्मीदवार हैं।

शर्मा ने बताया कि 1,703 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 6,30,443 मतदाता वोट डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इनमें से 1,028 मतदान केन्द्र कश्मीर में और 675 जम्मू में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू