लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ में CRPF इंस्पेक्टर शहीद, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 20, 2024 06:54 IST

सीआरपीएफ ने इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक्स पर कहा कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने उनके परिवार के प्रति अटूट समर्थन व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की मौत हो गई।सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त गश्ती पार्टी पर चील, डुडु इलाके में घात लगाकर हमला किया गया।आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग की और भाग गए।

उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की मौत हो गई। सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त गश्ती पार्टी पर चील, डुडु इलाके में घात लगाकर हमला किया गया। आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग की और भाग गए। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस एक्शन में है और सर्च जारी है। वहीं, घटना के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

पुलिस अधिकारियों ने कहा, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल पर आज उधमपुर जिले के चील, डुडु इलाके में आतंकवादियों की भारी गोलीबारी हुई। ऑपरेशन में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की जान चली गई।"

यह घटना तब हुई है जब जम्मू-कश्मीर 10 साल के अंतराल के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। चुनाव तीन चरणों में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे और वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। हाल की मुठभेड़ों के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, जिसमें 14 अगस्त को डोडा जिले में एक आतंकवादी की हत्या भी शामिल है, जहां एक भारतीय सेना के कैप्टन की भी जान चली गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?