लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: भूमि धोखाधड़ी मामले में अपराध शाखा ने आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 20:44 IST

Open in App

जम्मू, 28 फरवरी जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने चार साल पुराने भूमि धोखाधड़ी के एक मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

अपराध शाखा के प्रवक्ता ने बताया कि यह आरोप पत्र जम्मू के उप न्यायाधीश की अदालत में रेहारी कॉलानी के रहने वाले आरोपी अशोक कुमार शर्मा के खिलाफ दाखिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसी कॉलोनी की रहने वाली अरूणा ने 2017 में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी ।

अरूणा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि शर्मा ने उसके साथ सलालपुर स्थित उसकी आधा एकड़ जमीन उसे बेचने के लिये उसके साथ सौदा किया और अग्रिम राशि के तौर पर उससे तीन लाख रुपये ले लिये तथा 17 लाख रुपये दो महीने बाद देने का वादा किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि जब महिला ने शेष राशि के लिए उससे संपर्क किया, तो वह जमीन उसके नाम करने से मुकर गया और पैसे भी नहीं लौटाये ।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम