लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रमुख ने स्थायी शांति के लिए भारत-पाक के बीच 'सार्थक बातचीत' का आह्वान किया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:21 IST

Open in App

जम्मू, 30 मार्च जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी ए मीर ने पाकिस्तान के साथ सार्थक बातचीत का आह्वान करते हुए मंगलवार को कहा कि इस क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए वार्ता ही एकमात्र उपाय है।

मीर ने राजौरी जिले में ईंधन और अन्य जरूरी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आयोजित एक रैली में कहा, "जब तक दोनों पड़ोसी (भारत और पाकिस्तान) एक साथ नहीं बैठेंगे और सौहार्दपूर्ण माहौल में अपने मतभेदों को खत्म करने की दिशा में काम नहीं करेंगे, तब तक शांति स्थापित नहीं होगी।’’

उन्होंने केंद्र से पाकिस्तान के साथ "सार्थक वार्ता" करने की अपील करते हुए कहा, "युद्ध कोई समाधान नहीं हैं और उससे केवल तबाही ही होती है।’’ उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सीमा पर झड़पों से डर पैदा हो गया है और लोग लगातार भय से गुजर रहे हैं।

पिछले महीने भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते का पालन करने पर सहमत हुए थे और उसके बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी रुक गयी है।

मीर ने कहा कि बातचीत "क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए एकमात्र तरीका है।"

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों से जम्मू-कश्मीर के लोगों को फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर