लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, 4 के शव मिले, करीब 50 लोग अभी लापता

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 28, 2021 09:06 IST

जम्मू के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना बुधवार तड़के हुई। इस घटना के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। कई लोगों के अभी लापता होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू संभाग के किश्तवाड़ के गुलाबगढ़ चशौती और हंजंर इलाकों में हुआ हादसाबुधवार तड़के हुआ हादसा, करीब 12 घरों के मिट्टी में दब जाने की आशंका वास्तविक स्थिति के बारे में अभी तस्वीर साफ नहीं, जल्द ही बचाव-कार्य के लिए सेना भी पहुंचेगी

जम्मू: जम्मू संभाग के किश्तवाड़ के गुलाबगढ़ चशौती और हंजंर इलाकों में बादल फटने से भयानक तबाही हुई है। हंजंर में ये हादसा बुधवार तड़के हुआ। इसकी चपेट में आने से 12 घर मिट्टी में दफन हो गए। बताया जा रहा है कि इन घरों में रहने वाले परिवारों के करीब 40 से 50 सदस्य अभी भी लापता हैं। हालांकि 4 शव बरामद हो चुके हैं। 

पूरे इलाके में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। डीसी किश्तवाड़ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हंजंर गांव पहाड़ी इलाका है जो करीब 20 किलोमीटर लंबा है। दुर्गम माने वाले इस इलाके में वाहन जाने की कोई सुविधा नहीं है।

बचाव दल मदद के लिए निकल गया है परंतु उसे पहुंचने में अभी समय लग सकता है। इसीलिए वहां की वास्तविक स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। आसपास के इलाकों से यही सूचना मिली है कि हंजंर में 12 घरों वाला यह कस्बा बाढ़ की चपेट में आकर पूरी तरह बह गया है। 

ये 4 शव भी बचाव दल को रास्ते में मिले हैं। अभी तक स्थानीय लोगों ने ही बचाव कार्य जारी रखा हुआ है। जल्द ही सेना के जवान व बचाव दल मौके पर पहुंच जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया है कि भारतीय वायु सेना से संपर्क किया गया है ताकि घायलों को जल्द से जल्द प्रभावित जगहों से निकाला जा सके।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो