लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : मंदिर में आगजनी की फर्जी खबर फैलाने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 15, 2020 00:15 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 दिसंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कथित रूप से यहां रैनावाड़ी इलाके में एक मंदिर में आगजनी की फर्जी खबर फैलाने के लिये एक व्यक्ति के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ''कुछ अज्ञात समाज-विरोधी तत्वों ने आपराधिक नीयत से... आर्य समाज मंदिर मोतीयार रैनावाड़ी में कथित आगजनी के संबंध में एक निराधार पोस्ट डाली जबकि मंदिर सुरक्षित है और उसमें आगजनी की कोई वारदात नहीं हुई। ''

पुलिस ने कहा कि डॉक्टर होने का दावा करने वाले ट्विटर उपयोगकर्ता विमर्श रैना ने सोमवार को आग लगने की एक घटना की तस्वीरें और वीडियो डालते हुए दावा किया कि ये शहर के रैनावाड़ी इलाके में एक मंदिर को आग लगाने की तस्वीरें और वीडियो हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ''जानबूझकर की गई इस हरकत से आर्य समाज हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची।''

उन्होंने कहा कि इस अफवाह का मकसद संभवत: दो धार्मिक समूहों के बीच शत्रुता तथा घृणा पैदा करना था।

प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में रैनावाड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। खनयार उप संभागीय पुलिस कार्यालय मामले की जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए