लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद रोधी अभियान 21वें दिन भी जारी, राजमार्ग का एक हिस्सा यातायात के लिए खोला गया

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:17 IST

Open in App

जम्मू, 31 अक्टूबर जम्मू-राजौरी राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से को रविवार सुबह अधिकारियों ने यातायात के लिए फिर से खोल दिया। अधिकारियों ने बताया कि समीप के घने जंगलों में चल रहे आतंकवाद रोधी अभियान के कारण इसे दो हफ्ते से भी अधिक समय तक बंद रखना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि मेंढर के भट्टी दरियां के साथ राजौरी जिले के थानामंडी और पुंछ के सुरनकोट के समीप के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अभियान रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा। इन आतंकवादियों ने नौ सैन्यकर्मियों की हत्या की है।

हालांकि, आतंकवाद रोधी अभियान अभी जारी है, लेकिन इस बीच अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और टैक्सी संचालकों को राहत प्रदान करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मेंढर के भिंबर गली और सुरनकोट में जेरा वाली गली के बीच मुख्य राजमार्ग पर यातायात के आवागमन को मंजूरी दे दी।

अधिकारियों ने बताया कि मार्ग के जंगलों के नजदीक से होकर गुजरने वाले हिस्से को 15 अक्टूबर को एहतियाती तौर पर बंद किया गया था। इसके एक दिन पहले ही भट्टी दरियां जिले के जंगलों में छिपे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।

उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा निर्बाध बना दिया गया है ताकि अधिकारी राजमार्ग को पुन: खोल सकें और ग्रामीण सामान्य गतिविधियां शुरू कर सकें।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घने जंगल के भीतर अभियान चल रहा है, वहां प्राकृतिक गुफाएं हैं। तलाशी दल इन गुफाओं को मुक्त करते जा रहे हैं और आंकवादियों के सफाये के लिए सतर्कता से आगे बढ़ रहे हैं।’’

अधिकारियों ने कहा कि दो महिलाओं सहित 12 से अधिक लोगों को तब पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जब यह पता चला कि उन्होंने कथित तौर पर आतंकवादियों को सहायता प्रदान की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी