लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: डीडीसी चुनाव के पहले चरण में 52 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:15 IST

Open in App

श्रीनगर, 28 नवंबर जम्मू कश्मीर को संघ शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहली बार हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव में शनिवार को लगभग 52 प्रतिशत मतदान हुआ।

आठ चरणों वाले डीडीसी चुनाव के पहले चरण में शनिवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ, हालांकि कुलगाम में पत्थर फेंकने की एक मामूली घटना सामने आई।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि 7,00,842 पंजीकृत मतदाताओं में से 51.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और अपराह्न दो बजे तक लोगों ने वोट डाला।

जम्मू के रियासी में सर्वाधिक 74.62 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

आतंकवाद से प्रभावित पुलवामा जिले में सबसे कम 6.7 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शर्मा ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पत्थर फेंकने की एक घटना को छोड़कर संघ शासित प्रदेश में मतदान की प्रकिया शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई।

डीडीसी चुनाव के पहले चरण में 43 चुनाव क्षेत्रों में मतदान हुआ जिनमें से 25 कश्मीर में हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इस चुनाव में 1,475 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम