लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: रियासी में लश्कर-ए-तैयब के 3 मददगार गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

By स्वाति सिंह | Updated: August 31, 2020 15:54 IST

सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मददगारों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया और आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आतंकवादी आईएसआई के हैंडलर मोहम्मद कासिम के संपर्क में थे

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। 

जम्मू और कश्मीर कीरियासी एसएसपी रश्मि वज़ीर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादी आईएसआई के हैंडलर मोहम्मद कासिम के संपर्क में थे, जिनकी 18 साल पहले घुसपैठ हुई थी। उनके मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और एक एसआईटी का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि हमने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक सरकारी अध्यापक, एक दुकानदार और एक लेबर है। ये लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं, इनका हैंडलर मोहम्मद कासिम है। ये 5 साल से मोहम्मद कासिम के संपर्क में थे।

उन्होंने आगे बताया, 'गिरफ्तार लोगों में सरकार के कर्मचारी, मजदूर और दुकानदार शामिल हैं। हमने उनके कुछ बैक खातों को सत्यापित किया है और कुछ बेनामी लेनदेन का पता लगाया है। इस मामले में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। वे पूर्व आतंकवादियों के परिवार के सदस्यों को लुभाने की कोशिश कर रहे थे।'

पुलिस का कहना है कि पूछताछ अभी जारी है, इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मददगारों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया और आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर