लाइव न्यूज़ :

Jalandhar by-election result: आधे से ज्यादा मतों की गिनती पूरी, आप के सुशील रिंकू कांग्रेस की करमजीत कौर से 25,000 से अधिक वोटों से आगे, जानें भाजपा का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2023 12:05 IST

Jalandhar by-election result: इस सीट के लिए उपचुनाव 10 मई को हुआ था। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के जनवरी में निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोक के मुताबिक, अब तक डाले गए 8.87 लाख मतों में से 4.15 लाख से ज्यादा की गिनती हो चुकी है। आप समर्थक इस सीट पर अन्य उम्मीदवारों पर रिंकू की बढ़त का जश्न मना रहे हैं।

Jalandhar by-election result:  जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्राप्त रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी से 25,000 से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा रुझानों के अनुसार, रिंकू को अब तक 1,38,493 वोट मिले हैं, जबकि करमजीत कौर को 1,13,164 वोट मिले हैं।

निर्वाचन आयोक  के मुताबिक, अब तक डाले गए 8.87 लाख मतों में से 4.15 लाख से ज्यादा की गिनती हो चुकी है। अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त आप समर्थकों ने इस सीट पर अन्य उम्मीदवारों पर रिंकू की बढ़त का जश्न मनाया। इस सीट के लिए उपचुनाव 10 मई को हुआ था। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई।

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के जनवरी में निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी। करमजीत कौर कांगेस के दिवंगत नेता की पत्नी हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुखी तीसरे स्थान पर हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इंदर इकबाल सिंह अटवाल चौथे स्थान पर हैं।

उपचुनाव में 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिसमें 54.70 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में दर्ज 63.04 प्रतिशत से काफी कम मतदान है। 

टॅग्स :JalandharउपचुनावBypolls (By-election)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल