लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने मेडागास्कर के विदेश मंत्री से बातचीत की, सहायता का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को मेडागास्कर के अपने समकक्ष डा. तेहिन्द्रजानारिवेलो ए एस ओलिवा से बातचीत की और गंभीर सूखे की स्थिति के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने में मेडागास्कर को भारत द्वारा मुहैया करायी जा रही खाद्य एवं चिकित्सा सहायता के बारे में जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, जयशंकर ने सोमवार को मेडागास्कर के विदेश मंत्री डा. तेहिन्द्रजानारिवेलो ए एस ओलिवा के बीच टेलीफोन पर बातचीत के दौरान उन्हें भारत द्वारा शीघ्र सहायता दिये जाने की जानकारी दी ।

बयान के अनुसार, मेडागास्कर सरकार द्वारा अपने दक्षिणी इलाके में गंभीर सूखे की स्थिति के कारण उत्पन्न मानवीय संकट से निपटने में अंतरराष्ट्रीय एकजुटता और सहायता की अपील पर भारत सरकार 1000 मीट्रिक टन चावल और एचसीक्यू की 1,00,000 दवा गोलियां मेडागास्कर भेज रही है ।

यह मानवीय समायता भारतीय नौसेना के पोत जलस्व के माध्यम से पहुंचायी जा रही है तथा यह पोत खाद्य एवं चिकित्सा सहायता लेकर तीन मार्च को रवाना होगा और इसके 21-24 मार्च 2021 के बीच मेडागास्कर के इहोआला बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, बातचीत के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत और मेडागास्कर के बीच शानदार दोस्ताना द्विपक्षीय संबंधों का स्मरण किया और इस बात का उल्लेख किया कि भारत मानवीय संकट की स्थिति में हमेशा मेडागास्कर के लोगों की सहायता के लिये सबसे पहले आगे आने वाले देशों में रहा है ।

सितंबर 2018 में भी भारतीय नौसेना के पोत के जरिये मेडागास्कर को 1000 मीट्रिक टन चावल की खेप पहुंचायी गई थी । जनवरी 2020 में भी चक्रवात से प्रभावित मेडागास्कर की सहायता करने में भारत आगे रहा था और आईएनएस एरावत के जरिये आपरेशन वनीला के तहत त्वरित सहायता पहुंचायी गयी थी।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, जयशंकर ने मेडागास्कर के विदेश मंत्री को आश्वस्त किया कि हिन्द महासागर क्षेत्र में अपने नौवहन पड़ोसी के रूप में मेडागास्कर हमेशा भारत सरकार और यहां के लोगों के समर्थन पर भरोसा कर सकता है ।

दोनों विदेश मंत्रियों ने साझा हितों के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल