लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने अफगानिस्तान से लोगों को निकालने की चुनौतियों पर जर्मनी के विदेश मंत्री से बात की

By भाषा | Updated: August 21, 2021 21:14 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को जर्मनी के अपने समकक्ष हीको मास से अफगानिस्तान के ताजा घटनाक्रम पर तथा काबुल से लोगों की आपात निकासी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास का फोन आना महत्वपूर्ण है। अफगानिस्तान से लोगों को निकालने संबंधी चुनौतियों पर और वहां बदलावों के नीतिगत प्रभावों पर चर्चा की।’’ काबुल में रविवार शाम को तालिबान का कब्जा होने के बाद अफगानिस्तान में तेजी से बदलते हालात पर भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन और कई अन्य देशों के साथ संपर्क साध रखा है। तालिबान के कब्जे के बाद काबुल हवाईअड्डे के आसपास मची अफरा-तफरी की स्थिति के मद्देनजर वहां से लोगों को निकालने में भारत समेत अनेक देशों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारत ने शनिवार को भारतीय वायु सेना के एक परिवहन सैन्य विमान से काबुल से करीब 80 भारतीयों को निकाला था। काबुल से भारतीयों को निकालने के बाद विमान ताजिकिस्तान के दुशांबे पहुंचा।भारत ने मंगलवार को भारतीय राजदूत तथा काबुल में अपने दूतावास के अन्य कर्मियों समेत 200 लोगों को वायु सेना के दो सी-17 विमानों से निकाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील