लाइव न्यूज़ :

अडानी द्वारा एनडीटीवी के अधिग्रहण के प्रयास को कांग्रेस ने बताया बेशर्मी भरा कदम, कहा- मोदी के 'खास दोस्त' की कंपनी का यह प्रयास...

By भाषा | Updated: August 24, 2022 11:25 IST

अडानी समूह का यह कमद मीडिया परिदृश्य को बदलने की क्षमता रखता है। देश के सबसे लोकप्रिय समाचार चैनलों में शामिल एनडीटीवी के मालिकों ने कहा कि उन्हें मंगलवार तक इस अधिग्रहण की कोई जानकारी नहीं थी और यह बिना किसी चर्चा या सहमति के लिया गया निर्णय था। 

Open in App
ठळक मुद्देNDTV मामले में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह बेशर्मी भरा कदम है।अंबानी से जुड़ी कंपनी VPCL ने 2008-09 में एनडीटीवी को 250 करोड़ रुपये का ऋण दिया था। अडानी समूह ने मुकेश अंबानी से जुड़ी VPCL का अधिग्रहण कर लिया है।

नयी दिल्लीः उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) के अधिग्रहण संबंधी खबरों के बीच कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'खास दोस्त' के स्वामित्व वाली कंपनी का यह प्रयास स्वतंत्र मीडिया को नियंत्रित करने और उसे दबाने के लिए उठाया गया एक कदम है। 

इस घटनाक्रम पर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री के 'खास दोस्त' की अत्यधिक ऋणी कंपनी द्वारा एक प्रसिद्ध टीवी न्यूज़ नेटवर्क के द्वेषपूर्ण अधिग्रहण की खबर आर्थिक और राजनीतिक ताकत का केंद्रीकरण है।' उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र मीडिया को नियंत्रित करने और दबाने के लिए उठाया गया बेशर्मी भरा कदम है। 

अडानी समूह ने पहले प्रतिद्वंद्वी उद्योगपति मुकेश अंबानी से पूर्व में जुड़ी एक कंपनी (VPCL) का अधिग्रहण किया था। इस कंपनी ने 2008-09 में एनडीटीवी को 250 करोड़ रुपये का ऋण दिया था। अडानी समूह की कंपनी ने इस ऋण को अब समाचार चैनल में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदलने के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया है। समूह ने मंगलवार को बयान में कहा कि इसी के साथ उसने एनडीटीवी में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिये 493 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की है। 

अडानी समूह का यह कमद मीडिया परिदृश्य को बदलने की क्षमता रखता है। देश के सबसे लोकप्रिय समाचार चैनलों में शामिल एनडीटीवी के मालिकों ने कहा कि उन्हें मंगलवार तक इस अधिग्रहण की कोई जानकारी नहीं थी और यह बिना किसी चर्चा या सहमति के लिया गया निर्णय था। 

टॅग्स :Jairam Rameshगौतम अडानीGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारदोस्त अमेरिका और इजरायल नाराज ना हो जाए, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर मौन हैं पीएम मोदी?, कांग्रेस ने कहा-विदेश मंत्री मौन और संसद में अब तक शोक प्रस्ताव तक नहीं रखा

भारतफीका और निराशाजनक?, जयराम रमेश ने कहा-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण पारदर्शी नहीं रहा

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से 100 दिन पहले TMC को झटका, कांग्रेस में शामिल राज्यसभा सदस्य मौसम नूर, मालदा से लड़ेंगी इलेक्शन, वीडियो

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप