लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'मन की बात' की 100वीं कड़ी पर बोले जयराम रमेश- "अडानी, चीन मुद्दे पर मौन की बात..."

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 25, 2023 12:32 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' पर निशाना साधते हुए कहा कि अडानी, चीन, सत्यपाल मलिक के खुलासों, MSME की बर्बादी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप्पी साधी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे30 अप्रैल को पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 100वीं कड़ी प्रसारित की जाएगीइसे खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक योजना बनाई हैपार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र सौंपे हैं। सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में रहने की सलाह दी गई है

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' पर निशाना साधते हुए कहा कि अडानी, चीन, सत्यपाल मलिक के खुलासों, MSME की बर्बादी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप्पी साधी हुई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "30 अप्रैल को होने जा रहे 'मन की बात' के 100वें एपिसोड की सूचना को फैलाने के लिए पीएम की शक्तिशाली पीआर मशीन ओवरटाइम कर रही है।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस बीच 'मौन की बात' है- अडानी, चीन, सत्यपाल मलिक के खुलासों, MSME की बर्बादी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप्पी।" 30 अप्रैल को पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 100वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी, जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश भर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इसे खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक योजना बनाई है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को निर्वाचन क्षेत्र सौंपे हैं। सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्रों में रहने की सलाह दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेता उन नेताओं में शामिल होंगे जो दिन में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

केंद्र सरकार विशेष अवसर को चिह्नित करने के लिए 100 रुपये के सिक्के जारी करेगी। रेडियो के माध्यम से नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनूठे और सीधे संवाद मन की बात के अब तक 99 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। यह स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, वोकल फॉर लोकल आदि जैसे सामाजिक परिवर्तनों की उत्पत्ति, माध्यम और प्रवर्तक रहा है।

टॅग्स :Jairam Rameshनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"