लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की इस लोकसभा सीट पर हुआ त्रिकोणीय मुकाबला, दो ओलंपियन के सामने BSP ने ठोक दी ताल

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 12, 2019 17:07 IST

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने मौजूदा सांसद व ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर फिर से भाग्य आजमाया है। साथ ही कांग्रेस ने सभी को चौंकाते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया को मैदान में उतारा है।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए चुनावी घमासान मचा हुआ है और इस बार राजस्थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने मौजूदा सांसद व ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर फिर से भाग्य आजमाया है। साथ ही कांग्रेस ने सभी को चौंकाते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया को मैदान में उतारा है। अब इस सीट पर दो ओलंपियन आमने-सामने हैं। वहीं, अब बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर वीरेंद्र सिंह बिधूड़ी को उतारकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है।

कांग्रेस को हो सकता है नुकसान

अब इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है और बीजेपी-कांग्रेस के लिए कड़ी लड़ाई हो गई है। जयपुर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में जाट, ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि बीएसपी उम्मीदवार की घोषणा होने से कांग्रेस के वोट बैंक पर सेंध लग सकती है। हालांकि इस सीट पर मुख्य प्लेयर की भूमिका बीजेपी-कांग्रेस ही हैं। 

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी, जिसमें जयपुर और अलवर जिले के कुछ हिस्सों को मिलाया गया था और एक जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट का गठन किया गया था। यह लोकसभा सीट सामान्य है और इस सीट पर अभी तक दो बार चुनाव हुए हैं, जिसमें एक बार कांग्रेस से लालचंद कटारिया और दूसरी बार बीजेपी से राज्यवर्धन राठौड़ ने जीत हासिल की। 

चुनाव आयोग के आंकड़े

साल 2014 में हुए लोक सभा चुनाव के दौरान जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख, 96 हजार, 775 थी। इनमें से 10 लाख, 9 हजार, 87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और 59.47 फीसदी वोटिंग हुई थी। बीजेपी के उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौड़ को 6 लाख, 32 हजार, 930 वोट मिले थे और कांग्रेस के उम्मीदवार सीपी जोशी को 3 लाख, 34 वोट मिले थे। कुल मिलाकर राज्यवर्धन राठौड़ ने सीपी जोशी को 3 लाख, 32 हजार, 896 वोटों के भारी अंतर से हराया था। वहीं, तीसरे नंबर पर नेशनल पीपल्स पार्टी रही थी, जिसे 31 हजार, 617 वोट मिले थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावजयपुर ग्रामीणबहुजन समाज पार्टी (बसपा)कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजवर्द्धन सिंह राठौड़कृष्णा पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी